महाराष्ट्र के पुणे में बावधन के पास बुधवार को एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में तीन लोग सवार थे। यह हादसा बावधन इलाके के केके राव पहाड़ी इलाके में सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच की है। पुणे में 40 दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है। इससे पहले 24 अगस्त को पुणे के पौड इलाके में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। यह हेलिकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। इसमें पायलट और तीन यात्री सवार थे। हादसे में पायलट जख्मी हुआ। बाकी तीनों लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई थीं। खबर अपडेट हो रही है…