रणवीर सिंह ‘शक्तिमान’ पर बन रही फिल्म में लीड रोल निभाना चाहते हैं। फिल्म के मेकर्स सोनी पिक्चर्स भी उन्हें यह रोल ऑफर करने के लिए तैयार हैं पर मुकेश खन्ना लंबे समय से इसका विरोध कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में एक बार फिर यही बात कही है। इस बार उन्होंने दीपिका पादुकोण को भी मामले में घसीटा है। बॉलीवुड ठिकाना से बातचीत में मुकेश ने कहा, लोग जानते हैं कि रणवीर सिंह मुझे मनाने आया था कि मैं उसे शक्तिमान का रोल कर दूं। मेरा सोनी टीवी के साथ भी इस बात को लेकर विवाद हुआ था क्योंकि मैंने रणवीर को इसकी इजाजत नहीं दी थी कि वो ये रोल प्ले करे। रणवीर मेरे पास उस दिन 3 घंटे बैठा रहा लेकिन मैंने उसे बताया कि शक्तिमान के चेहरे पर जो चीज दिखनी चाहिए वो उसके पास नहीं है। मुकेश खन्ना ने इसी के साथ रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर भी बात की। उन्होंने कहा, उस फोटोशूट की वजह से मैं नहीं चाहता कि रणवीर शक्तिमान का किरदार निभाएं। हालांकि रणवीर ने मुझसे कहा था कि उन्होंने फोटोशूट में न्यूड पोज नहीं दिया था बल्कि अंडरवियर पहनी हुई थी। मगर मुझे उनका पुराना स्टेटमेंट याद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि वो न्यूड पोज देने में कंफर्टेबल थे। उनकी वाइफ भी इसमें कंफर्टेबल हैं, उन्होंने भी इसका विरोध नहीं किया।हर पत्नी को ऐसी चीजों पर आपत्ति लेनी चाहिए, इतना एडवांस नहीं होना चाहिए। बता दें कि रणवीर ने 2022 में पेपर मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था जिसमें उनके न्यूड पोज से काफी विवाद हुआ था। 2022 में हुई थी फिल्म शक्तिमान की अनाउंमेंट 2022 में सोनी पिक्चर्स ने एक वीडियो के जरिए फिल्म ‘शक्तिमान की अनाउंसमेंट की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो ये एक मेगा बजट फिल्म होगी, जिसे 200-300 करोड़ के बजट में तैयार किया जाएगा। मेकर्स इसे इंटरनेशनल लेवल पर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। ये फिल्म साल 1997 में पॉपुलर शो शक्तिमान के सुपरहीरो कैरेक्टर पर आधारित होगी। रणवीर से पहले इस फिल्म के लिए ‘गली बॉय’ फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम सामने आया था।