महाराष्ट्र के पुणे में 2021 में भाजपा कार्यकर्ता मयूर मुंडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का दर्जा देते हुए ‘मोदी मंदिर’ बनाया था। यह मंदिर तब खूब चर्चा का विषय बना था। अब मुंडे ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी में वफादारों के साथ अन्याय हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले को भेजे इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि मैं पिछले कई साल से भाजपा के एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा हूं। लेकिन पिछले कुछ सालों में पार्टी में वफादारों से ज्यादा बाहरी लोगों को तवज्जो दी जा रही है। इसलिए मैं इस्तीफा दे रहा हूं। पत्र में यह भी कहा गया है कि भाजपा में स्थानीय विधायक की सिफारिश से संगठन में पद बांटे जा रहे हैं। वफादारों को छोड़कर बाहर से आए लोगों को पद दिए जा रहे हैं। पूर्व अधिकारियों को अपमानित किया जा रहा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू ने तिरूपति मंदिर में सिल्क से बने कपड़े भेंट किए आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को भगवान तिरूपति को सिल्क से बने कपड़े भेंट किए। यहां श्रीवारी ब्रह्मोत्सवम मनाया जा रहा है। भगवान श्री वेंकटेश्वर साल में 450 से ज्यादा त्योहार मनाते हैं। जिनमें दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक और वार्षिक त्योहार शामिल हैं। इनमें से, वार्षिक ब्रह्मोत्सवम को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि माना जाता है कि इसकी शुरुआत भगवान ब्रह्मा ने की थी।