हाल ही में राजस्थान के खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य भर से खाने-पीने की चीजों के सैंपल कलेक्ट किए और उसका लैब टेस्ट किया। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अकेले जयपुर में 30% से ज्यादा खाने-पीने की चीजें टेस्ट लैब में अलग-अलग मानकों पर फेल पाई गईं। पूरे राज्य की बात करें तो ये आंकड़ा 27% है। 30% खाद्य पदार्थों का सुरक्षा मानकों पर फेल होना बहुत ही खतरनाक संख्या है क्योंकि पूरी दुनिया में ये आंकड़ा 17% से ज्यादा नहीं है। वहीं पूरे देश में लैब टेस्ट में फेल होने वाले फूड सैंपल्स का आंकड़ा 22% है। मिलावट के मामले में राजस्थान देश में नंबर है और उसमें भी जयपुर प्रदेश में नंबर 1 है। 1 जनवरी से लेकर 30 अगस्त के बीच पूरे राजस्थान से 16691 फूड सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 27% चीजों में गंभीर मिलावट पाई गई। जांच में सामने आया कि लाल मिर्च पाउडर में डंठल मिले हुए थे। चटनी को फ्रेश दिखाने के लिए उसमें केमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल किया गया था। गेहूं के चोकर को रंगकर उसे धनिया पाउडर में मिलाया था। वहीं कचौरी-समोसे तलने के लिए एक ही तेल का कई बार इस्तेमाल हुआ था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोषियों पर पेनाल्टी भी लगाई है, लेकिन हमारे-आपके किचन तक पहुंच चुके ये खाद्य पदार्थ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। ये काेई पहला वाकया नहीं है। हर साल त्योहारों के समय अखबारों के पन्नों पर मिलावटी खाने-पीने की चीजों की खबरें खूब देखने को मिलती हैं। छोटे दुकानदार से लेकर कई नामी ब्रांडों के सैंपल्स तक लैब टेस्ट में फेल हो जाते हैं। इसलिए आज जरूरत की खबर में बात करेंगे कि खाद्य पदार्थों में मिलावटी चीजों को कैसे पहचानें? साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. हरि प्रसाद यादव, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, मेदांता हॉस्पिटल (इंदौर) सवाल- खाने-पीने की चीजों में किस तरह की मिलावट की जाती है? जवाब- नवरात्र, दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों पर बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की संख्या में कई गुना इजाफा होता है। मिलावटखोर खाने-पीने की चीजों में खराब क्वालिटी की चीजें मिलाते हैं, जिससे वह अधिक-से-अधिक मुनाफा कमा सकें। मिलावट के इस दौर में दूध, घी से लेकर कुकिंग ऑयल और मसालों तक कोई भी खाद्य पदार्थ इससे अछूता नहीं है। नीचे दिए ग्राफिक से समझिए कि खाद्य पदार्थों में किस तरह की चीजों की मिलावट हो सकती है। सवाल- मिलावटी खाद्य पदार्थों को खाने से किस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं? जवाब- आज के दौर में खाने-पीने की चीजों में मिलावट दुनिया के लिए एक चिंता का विषय है। त्योहारों के समय खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने से मिलावटखोर ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं और खाने-पीने की चीजों में अच्छी क्वालिटी की जगह खराब क्वालिटी की सामग्री या हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें खाने से कई गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। नीचे ग्राफिक में देखिए- सवाल- मिलावटी फूड आइटम्स की पहचान कैसे कर सकते हैं? जवाब- आमतौर पर देखा गया है कि दूध, घी, तेल और मिठाइयों में सबसे ज्यादा मिलावट की जाती है। साल 2020 में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) द्वारा दूध से बने अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट और मिठाइयों की जांच को लेकर एक सर्वे किया गया। इस सर्वे में देश के अलग-अलग हिस्सों से 2081 सैंपल की जांच की गई। जांच में 40% सैंपल तय मानकों पर खरे नहीं उतरे। आइए नीचे दिए पाइंट्स के जरिए समझते हैं कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान कैसे कर सकते हैं। मिलावटी दूध को ऐसे पहचानें असली कॉफी की जांच कैसे करें हरी सब्जियों में आर्टिफिशियल रंग का पता कैसे लगाएं असली चायपत्ती को ऐसे टेस्ट करें सवाल- अगर कोई दुकानदार खाद्य पदार्थों में मिलावट करता है तो कहां शिकायत कर सकते हैं? जवाब- अगर कोई दुकानदार मिलावटी मिठाइयां या अन्य खाद्य पदार्थ बेचता है तो आप फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI के कानून के तहत शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए उस प्रोडक्ट का सैंपल लेकर FSSAI के ऑफिस जाना होगा। इसके बाद FSSAI द्वारा सैंपल को लैब में भेजकर जांच कराई जाएगी। अगर जांच में खाद्य पदार्थ में मिलावट पाई जाती है तो FSSAI द्वारा व्रिकेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
………….. ये खबर भी पढ़िए… जरूरत की खबर- कहीं आपका घी मिलावटी तो नहीं:एक्सपर्ट से जानें कैसे करें शुद्ध घी की जांच आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के लड्डू विवाद के बाद घी की शुद्धता को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। हर किसी के मन में घी की शुद्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि कहीं हम भी तो मिलावटी घी का सेवन नहीं कर रहे। इसलिए हम आपको घर बैठे शुद्ध घी की पहचान करने के तरीकों के बारे में बताएंगे। पढ़िए पूरी खबर…..
………….. ये खबर भी पढ़िए… जरूरत की खबर- कहीं आपका घी मिलावटी तो नहीं:एक्सपर्ट से जानें कैसे करें शुद्ध घी की जांच आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के लड्डू विवाद के बाद घी की शुद्धता को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। हर किसी के मन में घी की शुद्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि कहीं हम भी तो मिलावटी घी का सेवन नहीं कर रहे। इसलिए हम आपको घर बैठे शुद्ध घी की पहचान करने के तरीकों के बारे में बताएंगे। पढ़िए पूरी खबर…..
2. जरूरत की खबर- महाराष्ट्र में मिला सीमेंट वाला लहसुन:फल-सब्जियों को चमकाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल, इन 4 तरीकों से पहचानें खाने-पीने की चीजों में मिलावट की खबरें कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी हरी सब्जियों-फलों में सिंथेटिक रंग मिलाने के मामले सामने आए हैं। इसलिए जरूरत की खबर में जानिए कि फल-सब्जियां खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें? हरी सब्जियों में मिलावट कैसे चेक करें? पढ़िए पूरी खबर….