रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। आज मुंबई में नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च किया गया। जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर, रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह सहित फिल्म की स्टार कास्ट मौजूद थीं।