देशभर में दुर्गाष्टमी और महानवमी आज:दिल्ली से लेकर गुजरात तक, दुर्गा पंडालों-मंदिरों में पूजा-आरती; भक्तों की लंबी लाइन

देशभर में आज दुर्गाष्टमी और महानवमी का पर्व मनाया जा रहा है। दिल्ली से लेकर गुजरात तक दुर्गा पंडालों और मंदिरों में देवी मां की पूजा की जा रही है। देवी विसर्जन और दशहरा 12 अक्टूबर को होगा। अष्टमी पर देवी चामुंडा रूप में प्रकट हुई थीं और नवमी को महारूप में देवताओं को दर्शन दिए थे, इसलिए ये तिथियां खास मानी जाती हैं। इन तिथियों पर शक्तिपीठों में देवी की महापूजा और श्रंगार होता है। कन्या पूजन भी किया जाता है। देवी शक्तिपीठों में नवरात्रि की अष्टमी और नवमी पर देवी की महापूजा होती है। देवी का अभिषेक होता है। फूलों और सौभाग्य सामग्रियों से देवी का अर्चन किया जाता है। इन तिथियों पर चंडी पाठ और हवन होता है। तंत्र शक्तिपीठों पर बलि दी जाती है। देशभर में दुर्गा पूजा की तस्वीरें… नवरात्रि से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… नवरात्रि का नवां दिन-बस्तर दशहरा से ग्राउंड रिपोर्ट: कांटों पर झूलती लड़की राजा को देती है आदेश, जगन्नाथपुरी के रथ से है यहां का कनेक्शन पूरे देश में 12 अक्टूबर को रावण दहन के साथ दशहरा मनेगा। लेकिन, यहां दशहरा तो मनेगा पर जयकारे दंतेश्वरी माता के लगेंगे। ये परंपरा बस्तर में 616 साल से चली आ रही है। बस्तर में 75 दिन तक दशहरा पर्व मनाया जाता है। इस बार तिथियों के आगे-पीछे होने के चलते 77 दिन मनेगा। इसकी शुरुआत 4 सितंबर से हो चुकी है और 19 अक्टूबर को समापन होगा। ऐसी मान्यता है कि यहां दशहरा पर्व के दौरान खींचे जाने वाले रथ का संबंध जगन्नाथ पुरी से है। पढ़ें पूरी खबर… दुर्गाष्टमी और महानवमी आज, जानिए कन्या पूजन की विधि: अष्टमी पर चामुंडा रूप और नवमी को महारूप में प्रकट हुई थीं देवी नवरात्रि की अष्टमी पर देवी की विशेष पूजा की परंपरा है। ये त्रेतायुग से चली आ रही है, जब श्रीराम ने रावण पर जीत के लिए शक्ति आराधना की। इसके बाद द्वापर युग में भी श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को शरद ऋतु की अष्टमी (दुर्गाष्टमी) पर देवी पूजन की विधि बताई। देवी पुराण के मुताबिक अष्टमी पर देवी और भैरव प्रकट हुए थे।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…