सेंसेक्स आज यानी 11 अक्टूबर को 132 अंक की गिरावट के साथ 81,478 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 10 अंक की गिरावट है, ये 24,990 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 22 में गिरावट है। NSE के IT सेक्टर को छोड़कर सभी मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। घरेलू निवेशकों ने ₹3,878.33 करोड़ के शेयर खरीदे हुंडई मोटर का IPO 15 अक्टूबर को ओपन होगा
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 15 अक्टूबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 17 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकते हैं। 22 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 10 अक्टूबर को सेंसेक्स 144 अंक की तेजी के साथ 81,611 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 16 अंक की तेजी रही, ये 24,998 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 13 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में गिरावट और 23 में तेजी थी। NSE के फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.01% की गिरावट थी।