महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन का नया मामला सामने आया है। मुंधवा इलाके में ताड़ीगुट्टा के पास एक ऑडी कार ने फूड डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। फिर कार से कुचलकर भाग गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रऊफ अकबर शेख के रूप में हुई। पुलिस ने बताया, कार सवार ने इससे पहले एक स्कूटी को भी टक्कर मारी, जिसमें 3 घायल हैं। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उसकी पहचान 34 साल के आयुष तयाल के रूप में हुई। वह एक प्राइवेट कंपनी में बड़ा अधिकारी है। पुलिस ने उसे घर से अरेस्ट कर लिया। टक्कर मारने के बाद भी आरोपी ने कार नहीं रोकी
पुणे पुलिस के मुताबिक, घटना देर रात करीब 1.35 बजे की है। मुंधवा इलाके में गूगल ऑफिस के बाहर ऑडी कार में सवार आरोपी ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी। फिर उसने फूड डिलीवरी बॉय की बाइक पर कार चढ़ा दी। प्रारंभिक जानकारी है कि कार चालक शराब के नशे में था। बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद भी आरोपी ने कार नहीं रोकी। उसने घायलों को कार के नीचे कुचल दिया और तेजी से भाग गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से पहले कार की पहचान की। फिर उसके मालिक का पता लगाया। आरोपी को हड़पसर इलाके में उसके घर से अरेस्ट कर लिया गया। हिट एंड रन केस से जुड़ी अन्य 3 घटनाएं… 7 जुलाई 2024: शिवसेना नेता के बेटे ने BMW से महिला को कुचला, मौके पर मौत शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह ने 7 जुलाई को BMW से कावेरी नखवा नाम की महिला को कुचल दिया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पलट गई और दोनों पति-पत्नी कार के बोनट पर गिर गए। पति खुद को बचाने की कोशिश में बोनट से तुरंत कूद गया, लेकिन पत्नी उठ नहीं सकी। एक्सीडेंट के बाद मिहिर ने सबसे पहले अपने पिता को फोन किया। उन्होंने ही उसे भागने के लिए कहा था। इसके बाद मिहिर ने BMW कार और ड्राइवर को बांद्रा के कला नगर के पास छोड़ा। पकड़े न जाने के लिए उसने कार की नंबर प्लेट हटा दी थी। 17 जून 2024: चेन्नई में राज्यसभा सांसद की बेटी ने फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति को BMW से कुचला चेन्नई में YSR कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद बीडा मस्तान राव की बेटी माधुरी ने 17 जून को फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति के ऊपर अपनी BMW कार चढ़ा दी थी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद सांसद की बेटी को थाने से ही जमानत दे दी गई। मृतक की पहचान 24 साल के सूर्या के रूप में हुई थी। वह पेंटिग का काम करता था। उसकी आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। हादसे के वक्त माधुरी नशे में थी। वह कार चला रही थी। उसकी एक महिला दोस्त भी कार में मौजूद थी। 18 मई 2024: नाबालिग ने पोर्श कार से युवक-युवती को टक्कर मारी, दो की मौत पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 18-19 मई की रात 17 साल 8 महीने के नाबालिग आरोपी ने बाइक सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स युवक-युवती को टक्कर मारी थी, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के समय आरोपी नशे में था। वह 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रहा था। आरोपी को हादसे के बाद हिरासत में लिया गया था, लेकिन जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने उसे 15 घंटे बाद ही जमानत दे दी थी। हालांकि, पुलिस की मांग और लोगों के आक्रोश के बाद जुवेनाइल बोर्ड ने अपने फैसले में संशोधन किया था। 22 मई को बोर्ड ने आरोपी को बाल सुधार गृह में भेजने का आदेश दिया था। रोड एक्सीडेंट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र के ठाणे में रोड रेज का VIDEO: शख्स ने सफारी से फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी, ड्राइवर को घसीटा; यू-टर्न लेकर दोबारा टकराया, 5 घायल महाराष्ट्र के ठाणे में दो महीने पहले सड़क पर दो वाहन चालकों के बीच लड़ाई हो गई थी। बहस के बाद एक गाड़ी सवार (सफारी) किनारे खड़ी फॉर्च्यूनर का दरवाजा तोड़ते हुए आगे निकल गया। इस दौरान गाड़ी के नीचे एक शख्स दबा रहा। सफारी सवार उस शख्स को करीब 100 फीट तक घसीटते ले गया। उसने वापस गाड़ी घुमाई और दोबारा फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी। इस बार टक्कर मारते हुए गाड़ी को कई मीटर पीछे धकेल दिया। पढ़ें पूरी खबर…