हैदराबाद के दुर्गा पंडाल में तोड़फोड़:देवी की मूर्ति का हाथ तोड़ा; पुलिस बोली- चोरों ने दान पेटी हटाई, जिससे प्रतिमा खंडित हुई

हैदराबाद के नामपल्ली में कुछ लोगों ने दुर्गा पूजा पंडाल में तोड़फोड़ की। आरोपियों ने दुर्गा देवी का हाथ भी तोड़ दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह लगी, जब आयोजक पूजा करने पहुंचे। आयोजकों ने बताया कि गुरुवार रात डांडिया कार्यक्रम होने तक पुलिस वहां मौजूद थी। घटना कितने बजे की है, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अज्ञात व्यक्तियों ने हुंडी (दान पेटी) को एक तरफ रख दिया, जिससे देवी दुर्गा की मूर्ति का हाथ गिर गया। देवी शरण नवरात्रि समारोह के हिस्से के रूप में एग्जीबिशन सोसाइटी के रहवासी और कर्मचारी हर साल देवी की मूर्ति बनाते हैं। पहले बिजली काटी, फिर CCTV तोड़े
पुलिस और आयोजकों ने बताया कि आरोपियों ने पंडाल में घुसने से पहले वहां की बिजली काट दी। इसके बाद उन्होंने वहां लगे CCTV कैमरे भी तोड़ दिए। इससे घटना के समय का कोई भी फुटेज अभी सामने नहीं आ सका है। आरोपियों ने बैरिकेडिंग हटाई और पूजा का सामान फेंक दिया। —————————————– नवरात्रि से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… देशभर में दुर्गाष्टमी और महानवमी आज, दिल्ली से लेकर गुजरात तक, दुर्गा पंडालों-मंदिरों में पूजा-आरती देशभर में आज दुर्गाष्टमी और महानवमी का पर्व मनाया जा रहा है। दिल्ली से लेकर गुजरात तक दुर्गा पंडालों और मंदिरों में देवी मां की पूजा की जा रही है। देवी विसर्जन और दशहरा 12 अक्टूबर को होगा। देवी शक्तिपीठों में नवरात्रि की अष्टमी और नवमी पर देवी की महापूजा होती है। इन तिथियों पर चंडी पाठ और हवन होता है। तंत्र शक्तिपीठों पर बलि दी जाती है। पढ़ें पूरी खबर…