एअर इंडिया एक्सप्रेस की तिरुचलापल्ली से शारजाह जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। शुक्रवार की शाम 5.40 पर उड़ान भरते ही प्लेन के हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया था। इसके बाद से ही प्लेन करीब 3 घंटे आसमान में चक्कर काटता रहा। इसके बाद करीब 8.15 बजे प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट नंबर AXB 613 में 141 पैसेंजर और क्रू मेंबर सवार थे। खराबी का पता चलते ही एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। जानकारी के मुताबिक पायलट विमान में मौजूद ईंधन कम करने के लिए आसमान में चक्कर काट रहा था। वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 से समझें आसमान में कैसे चक्कर लगा रहा था विमान एविएशन मिनिस्ट्री ने कहा- सामान्य लैंडिग हुई
सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया कि त्रिची से शारजाह जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AXB 613 सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर उतर गई है। DGCA हालात पर नजर रखे हुए है। लैंडिंग गियर खुल रहा था। फ्लाइट सामान्य तरीके से लैंड कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक, पायलट की तरफ से इमरजेंसी मैसेज मिलने के बाद एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस तैनात कर दी गई थी। साथ ही इमरजेंसी रेस्क्यू टीम को भी तैयार रखा गया था। पूरे एयरपोर्ट स्टाफ को अलर्ट रखा गया था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल की तरफ से लैंडिंग का ऐलान होते ही तय प्रक्रिया के मुताबिक इसकी लैंडिंग कराई गई। घटना पर किसने क्या कहा… एअर इंडिया एक्सप्रेस की सबसे ज्यादा फ्लाइट खाड़ी देशों के लिए
एअर इंडिया एक्सप्रेस टाटा ग्रुप की एअर इंडिया की सहायक कंपनी है। इसके जरिए भारत से खाड़ी देशों के लिए फ्लाइट ऑपरेट की जाती हैं। दुबई, शारजाह, जेद्दा और कतर के लिए बड़ी संख्या में कामगार एअर इंडिया एक्सप्रेस से ही आते-जाते हैं। इमरजेंसी लैंडिंग की 3 घटनाएं 19 मई: एअर इंडिया एक्सप्रेस प्लेन के इंजन में आग, विमान की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग एअर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु से कोच्चि जा रही फ्लाइट (IX 1132) के इंजन में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। इसके बाद फ्लाइट की बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सभी 179 पैसेंजर्स और 6 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पूरी खबर पढ़ें… 17 मई: एअर इंडिया का प्लेन वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौटा, एयर कंडीशनर यूनिट में आग की आशंका दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-807 को वापस दिल्ली लौटना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट शाम 6:38 बजे सुरक्षित उतर गई। फ्लाइट की एयर कंडीशनिंग यूनिट में आग लगने की आशंका के चलते प्लेन को वापस लाया गया। फ्लाइट में 175 यात्री सवार थे। 13 अप्रैल: चंडीगढ़ में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सिर्फ 2 मिनट का फ्यूल बचा था अयोध्या से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E2702 दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण वहां लैंड नहीं कर पाई। इसके बाद इसे चंडीगढ़ डाइवर्ट किया। वहां जब फ्लाइट को लैंड कराया गया तो उस समय फ्लाइट में केवल 2 मिनट का फ्यूल बचा था। घटना 13 अप्रैल की है। पूरी खबर पढ़ें…