अंक ज्योतिष में नंबर 4 और 8 से जुड़ा मिथ है कि ये नंबर अशुभ होते हैं। जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ का जोड़ 4 या 8 होता है ऐसे लोग जीवनभर परेशान रहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। अंक 4 वाले लोग 3, 7 और 9 नंबर वालों के लिए लकी होते हैं। वहीं, 8 अंक वाले लोग 5 और 1 नंबर वालों के लिए भाग्यशाली होते हैं। अंक 4 और 8 वाले लोग कौन होते हैं, ये समझते हैं
जिन लोगों की जन्म तारीख 4, 13, 22 या 31 होती है। ऐसे लोगों का जन्म अंक 4 होता है। 4 अंक राहु का होता है। वहीं, जिन लोगों की जन्म तारीख 8 ,17 या 26 होती है। ऐसे लोग 8 नंबर वाले होते हैं। ये शनि का नंबर होता है। जानते हैं अंक 4 वाले लोगों के बारे में…
राहु का नंबर होने से अंक 4 वाले लोग हमेशा ही बुरे नहीं होते हैं। इन लोगों में डिसिप्लिन और ईमानदारी का गुण होता है। ये लोग अपनी योजनाओं को गुप्त रखते हैं। ये लोग अपना रास्ता खुद बनाते हैं या यूं कहें कि खुद अपनी किस्मत लिखते हैं। ये लोग किसी के साथ धोखा नहीं करते न किसी को नुकसान पहुंचाते हैं। इस अंक के कई लोगों ने फर्श से लेकर अर्श तक का लंबा सफर तय किया होता है। कुल मिलाकर ये शुभ अंक है। अंक चार वाले लोग अपने महत्वपूर्ण काम 3, 12, 21 या 30 तारीख को करें तो जल्दी सफल होंगे। अंक 4 वाले, उन लोगों के लिए शुभ साबित होते हैं जिनकी जन्म तारीख 7, 16 या 25 है। अब जानते हैं नंबर 8 वालों के बारे में…
8 अंक शनि का होता है। शनि न्याय के देवता हैं, इसलिए ये अंक अशुभ नहीं हो सकता। सिर्फ शर्त इतनी ही है कि हमेशा अच्छे कर्म ही करें। 8 नंबर वाले लोगों को जीवन में उपलब्धियां कुछ देर से ही मिलती है, लेकिन ये लोग अपनी योजनाओं, काम करने के तरीके और एटिट्यूड से सबको चकित कर देते हैं। इनमें विशेष आकर्षण होता है। खामोशी इनका हथियार होती है, लेकिन जब ये लोग बोलते हैं तो सुनने वाले इनको घंटो तक सुन सकते हैं। अंक 8, धर्म, आध्यात्म और वैराग्य को दर्शाता है, इसलिए ये नंबर अशुभ नहीं हो सकता। अंक 8 वालों के लिए अंक 5 वाले लोग बहुत अच्छे दोस्त होते हैं। अंक 4 और 8 वालों की जोड़ी अशुभ नहीं, बल्कि तरक्की देने वाली
4 और 8 नंबर वाले लोग मिलते हैं तो एक-दूसरे को कभी छोड़ते नहीं है। इन नंबरों के लोगों में अद्भुत आपसी आकर्षण होता है। ऐसे लोग आपस में मददगार तो होते ही हैं, साथ ही एक-दूसरे के लिए भाग्यशाली भी साबित होते हैं। राहु और शनि के नंबर वाले लोग मिलकर कोई बड़ा काम कर सकते हैं, जिसे हमेशा याद रखा जाए। पीएम मोदी की जन्म तारीख 17 सितंबर है। इस तरह उनका नंबर 8 हुआ। अमित शाह की जन्म तारीख 22 अक्टूबर है। इनका जन्मांक 4 हुआ। इन दोनों की जोड़ी पूरा देश जानता है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला मंदिर का उद्घाटन हुआ था। इस तारीख का कुल जोड़ 4 होता है।