13 अक्टूबर, रविवार के ग्रह-नक्षत्र मातंग नाम का शुभ योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि के प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को फायदा मिल सकता है। वृष राशि वालों की आर्थिक स्थितियां बहुत बेहतर होगी। कर्क राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। सिंह राशि वालों को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। कन्या राशि वालों के दिन की शुरुआत अच्छी खबर से हो सकती है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अधिकार मिल सकते हैं। तुला राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। बिजनेस के कामों में सुधार होगा। कुंभ राशि वालों के कामकाज में रुके काम किसी अनुभवी इंसान की मदद से पूरे हो सकते हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को क्रिया रूप देने के लिए उचित समय है, इसलिए समय का प्रतिबंधन करें और अपने कार्यों को गति दें। पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों हल करने में किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन मिलेगा।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों को लेकर कुछ रिश्ते बिगड़ भी सकते हैं। इसलिए लेनदेन संबंधी गतिविधियों में सावधानी बरतें। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा समय अनुसार कार्यप्रणाली में भी परिवर्तन लाएं।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में समय अनुसार बदलाव करने की जरूरत है। कार्यस्थल पर किसी प्रकार की चोरी होने जैसी आशंका बन रही है। सचेत रहें। प्रॉपर्टी का काम करने वालों को फायदा मिलेगा। ऑफिशियल यात्रा का विचार बन सकता है।
लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। संयम रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- स्वस्थ और प्रफुल्लित बने रहने के लिए मेडिटेशन जरूर करें। इससे तनाव डिप्रेशन जैसी स्थिति से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4 वृष – पॉजिटिव- व्यक्तिगत मामलों को सुलझाने में आपकी उदारता सूझबूझ के उत्तम परिणाम सामने आएंगे। आर्थिक स्थितियां बहुत बेहतर होगी। समय का सही उपयोग करें। बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देंगे।
नेगेटिव- व्यक्तिगत मामलों को लेकर कोई दिक्कत आ सकती है, परंतु चिंता ना करें जल्दी ही आप इन पर काबू भी पाएंगे। कुछ लोग जलन की भावना से आपके पीछे आलोचना कर सकते हैं। हालांकि इसका आपके ऊपर कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेग।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों तथा सहयोगियों का काम के प्रति पूर्ण समर्पण बना रहेगा। कोई सरकारी काम आज अटक सकता है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में छोटी सी गलतफहमी को लेकर कुछ अनबन की स्थिति बनेगी। नौकरीपेशा लोग टारगेट हासिल करने में कामयाब रहेंगे।
लव- विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ समय व्यायाम और योगा में लगाएं। इस समय घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2 मिथुन – पॉजिटिव- संबंधियों से मिलने और पुराने रिश्तों को तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है। इससे आपसी विचारों का आदान-प्रदान भी होगा और कई समाधान भी निकलेंगे। युवा हिम्मत तथा साहस के बल पर मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से निपटा लेंगे।
नेगेटिव- किसी भी बड़े निवेश को करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी हासिल करें या अभी टाल ही दे। व्यक्तिगत जीवन से संबंधित किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें। विचारों में संकीर्णता का भाव लाना उपहास का पात्र बना सकता है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में आपकी गतिविधियां सकारात्मक रहेंगी और उचित परिणाम भी हासिल होंगे। साझेदारी के कार्यों में भी सफलता मिलेगी। परंतु अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों के प्रति लापरवाह ना रहे। बैंक संबंधी कार्यों को समय पर अवश्य पूरा कर ले। कोई ऑफिशियल यात्रा का आर्डर आ सकता है।
लव- दांपत्य जीवन मधुरता पूर्ण रहेगा तथा मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। लव पार्टनर के साथ मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- मौसम के प्रतिकूल आहार लेने की वजह से पेट का सिस्टम बिगड़ सकता है। कुछ समय बिल्कुल हल्का आहार लेने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3 कर्क – पॉजिटिव- धनदायक स्थिति बनी हुई है। प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय व्यतीत करना और सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेना आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। विद्यार्थियों की एडमिशन अथवा पढ़ाई को लेकर कोई चिंता दूर होगी।
नेगेटिव- गैर कानूनी कार्यों में रुचि ना ले और दूसरों के समक्ष अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान ना करें। वरना जलन की भावना से कोई आपका नुकसान भी कर सकता है। अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखने से सही निर्णय ले पाएंगे।।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। आपकी लापरवाही की वजह से आपका कोई कर्मचारी ही आपकी कार्यप्रणाली का फायदा उठा सकता है। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक से डील करते समय अपनी मान मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परंतु विवाहेत्तर प्रेम संबंध घर की सुख-शांति को नष्ट कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें।
स्वास्थ्य- कोई पुराना रोग दोबारा उठ सकता है। लापरवाही ना बरतें तथा नियमित दवाइयां ले।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5 सिंह – पॉजिटिव- आज मनचाही सफलता मिलेगी, लेकिन समय का प्रति बंधन रखना जरूरी है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ते खोलेंगे। सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करना आपका आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने वाला है।
नेगेटिव- हल्की-फुल्की परेशानियों के बावजूद आपके अधूरे काम संपन्न हो जाएंगे। सिर्फ धैर्य और शांति बनाए रखें। पारिवारिक लोगों से अपनी परेशानी शेयर करने तथा मदद लेने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाए। कुछ समय आत्म चिंतन में भी लगाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे और उसके उचित परिणाम भी सामने आएंगे। आज की योजना भविष्य में बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाली है। लेकिन खरीद-फरोख्त संबंधी मामलों में लेनदेन को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। ऑफिस में पेपर और फाइलों को सुव्यवस्थित करके रखें।।
लव- पुराने दोस्तों से ज्यादा मेल-मिलाप रखना आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। इसलिए सावधान रहें तथा घर परिवार का भी ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1 कन्या – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे और मन मुताबिक परिणाम भी हासिल होंगे। घर में सुख-सुविधा संबंधी किसी महंगी वस्तुओं की खरीदारी संभव है।
नेगेटिव- मकान या दुकान के रखरखाव जैसे कार्यों पर खर्चा अधिक हो सकता है, जिसकी वजह से बजट गड़बड़ा जाएगा। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप ना करें, वरना किसी प्रिय मित्र की परेशानी की वजह से आप भी डिस्टर्ब हो सकते हैं।
व्यवसाय- कुछ चुनौतियां रहेगी लेकिन टीमवर्क अथवा सामूहिक गतिविधियों के जरिए सफलता हासिल करने में सक्षम रहेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय पारिवारिक सदस्यों की सलाह पर भी अवश्य ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगों को कोई अथॉरिटी मिल सकती है।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी और खुशनुमा पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उठ सकती हैं। सचेत रहे तथा इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5 तुला – पॉजिटिव- दिन शानदार व्यतीत होगा। कोई ऐसा कार्य बन सकता है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर बहुत अधिक मेहनत करेंगे।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनेगी इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। अपनी खास चीजों की संभाल खुद ही करें, दूसरों पर भरोसा रखना नुकसानदायक रहेगा। घर में संबंधियों की आवाजाही से कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटक भी सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। किसी नई तकनीक को अपने बिजनेस में अपनाना फायदेमंद रहेगा और चल रही कुछ रुकावटें भी दूर होंगी। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। किसी भी ऑफिशियल कार्य को नियत समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
लव- परिवार में सुख-शांति रहेगी। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य से बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपको स्वस्थ और सकारात्मक रखेंगे। लेकिन घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6 वृश्चिक – पॉजिटिव- कोई रुका हुआ कार्य, किसी के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। लेकिन कोई भी निर्णय लेते समय जल्दबाजी के बजाय सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें, इससे आप सही नतीजे पर पहुंचेंगे। बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिल सकती हैं। जिससे पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी।
नेगेटिव- किसी भी योजना को कार्य रूप देते समय ज्यादा सोचने-विचारने में समय व्यतीत ना करें। अपनी योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करने का प्रयास करें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु कहीं उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने से आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कुछ व्यवधान आएंगे परंतु जल्दी ही समाधान भी मिल जाएगा। परंतु अपना ही कोई कर्मचारी योजनाएं बाहर लीक कर सकता है, इसलिए सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में ही करें। फूड एक्सपोर्ट्स संबंधी कोई भी कार्य स्थगित रखें। कोई लीगल समस्या आ सकती हैं।
लव- घर तथा पारिवारिक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करना तथा आपसी विचारों का आदान प्रदान करना सकारात्मकता देगा। प्रेम संबंधों के मामले में खुद को लकी महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा छाती में जलन जैसी परेशानी हो सकती है। एसिडिटी और गैस ना बनने दें। उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9 धनु – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियां आपकी सकारात्मक तथा संतुलित कार्यप्रणाली द्वारा काफी हद तक सुलझ जाएंगी और आप अन्य गतिविधियों पर भी फोकस कर पाएंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों का भी आशीर्वाद और मार्गदर्शन बना रहेगा।
नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। इस समय किसी भी प्रकार के निवेश को फिलहाल टाल दें। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देना जरूरी है। इस समय व्यक्तिगत जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी।
व्यवसाय- कारोबार को लेकर जल्दी ही परिस्थितियां आपके पक्ष में होगी और खुद के टैलेंट को साबित करने का भी मौका मिलेगा। व्यवसायिक निवेश करने संबंधी कार्य भी होंगे। नौकरी पेशा लोगों को अपनी ऑफिस की व्यवस्था मनोनुकूल ना होने की वजह से तनाव रहेगा।
लव- परिवार को अधिक समय ना दे पाने से परिवार जनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। युवाओं के मित्रता में और अधिक नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या आपकी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर सकते हैं। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। आयुर्वेदिक इलाज लेना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8 मकर – पॉजिटिव- अनुकूल समय है। आज लंबे समय से चल रही किसी चिंता से राहत मिलेगी और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। संपत्ति संबंधी विवाद हल करने में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह लेने से जरूर कोई समाधान मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए कोई खुशखबरी आ सकती है।
नेगेटिव- घर की व्यवस्था को लेकर खर्चों की अधिकता रहेगी और उन पर कटौती करना भी नामुमकिन होगा। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या को लेकर चिंता रह सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ ना कुछ चुनौतियां बनी रहेगी। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक हो सकता है। आज किसी भी नई योजना को कार्य रूप ना दें। बढ़ती हुई व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। युवाओं को नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।
लव- आपके कार्यों में जीवनसाथी अथवा परिवार जनों का सहयोग आपकी चिंताओं को कम करेगा। आपसी संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना तथा संतुलित खानपान रखना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7 कुंभ – पॉजिटिव- भविष्य को लेकर किसी बनाई गई योजना पर आज कार्य शुरू हो सकता है। किसी नजदीकी संबंधी की मदद करने तथा उनके समस्याओं का समाधान करने में भी आपका योगदान रहेगा। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में जाने का निमंत्रण मिलेगा और खास लोगों के साथ मुलाकात भी होगी।
नेगेटिव- पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान बनाए रखें तथा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन पर भी अमल करें। आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे, जिसकी वजह से कुछ तनाव रह सकता है। खरीदारी करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें वरना आर्थिक तंगी परेशान करेंगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपके रुके हुए काम किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से संपन्न हो जाएंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए भी अनुकूल समय है। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जिसकी वजह से अतिरिक्त समय दे देना पड़ सकता है।
लव- कुछ समय परिवार के लिए भी जरूर निकालें। हालांकि घर में सुख-शांति भरा माहौल बना रहेगा। प्रेम और रोमांस के मामलों में और अधिक आकर्षण बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत व भागदौड़ की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा उचित आराम भी ले।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5 मीन – पॉजिटिव- इस समय परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल बनी हुई हैं। अपनी योग्यता व क्षमता द्वारा किसी भी अवरोध की परवाह न करते हुए आप आगे बढ़ेंगे। घर में मेहमानों का आगमन आपकी खुशियों को दुगुना कर देगा। खास मुद्दों पर भी वार्तालाप रहेगा।
नेगेटिव- खर्चो के बढ़ने की वजह से बजट बिगड़ सकता है। हालांकि समय अनुसार चीजें व्यवस्थित होती जाएगी। किसी भी दस्तावेज अथवा पेपर को दूसरों के हाथ में ना दे। छोटी-मोटी बातों को लेकर वाद-विवाद करने से परहेज करें। कोई नया काम भी आरंभ ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपको अपने प्रयासों के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे, भरपूर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। साथ ही कर्मचारियों के सहयोग से आपके काम बन जाएंगे। तरक्की के रास्ते नजर आएंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन जैसी सूचना प्राप्त होने की संभावना है।
लव- घर के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर खुशनुमा माहौल बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका दोनों एक दूसरे की भावनाओं तथा परिस्थितियों को समझेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। योगा और व्यायाम करना को मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान और स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2