नमस्कार, कल की बड़ी खबर मुंबई से रही, यहां नकाबपोश हमलावरों ने NCP अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी। एक खबर हरियाणा में नवनिर्वाचित BJP सरकार के शपथ ग्रहण से जुड़ी रही। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. NCP अजित गुट नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, मुंबई में दफ्तर के बाहर हमलावरों ने गोली मारी NCP अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे बांद्रा स्थित अपने बेटे के दफ्तर से बाहर निकल रहे थे, तभी उन पर 3 हमलावरों ने फायरिंग की। गोली लगने से घायल सिद्दीकी ने लीलावती अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, तीसरे की तलाश जारी है। बाबा की इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड सेलिब्रिटी आते थे: बाबा सिद्दीकी हर साल इफ्तार पार्टी का आयोजन करते थे। इसमें राजनीतिक हस्तियों के साथ बड़े फिल्मी सितारे भी शामिल होते थे। उनकी पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता सलमान और शाहरुख खान भी नजर आ चुके हैं। कहा जाता है कि सलमान और शाहरुख के बीच सुलह भी बाबा सिद्दीकी ने ही कराई थी। फरवरी में कांग्रेस छोड़कर NCP में आए थे: सिद्दीकी ने इसी साल 8 फरवरी को कांग्रेस छोड़ी थी और 10 फरवरी को NCP में शामिल हुए थे। डिप्टी CM अजित पवार और NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल सहित दूसरे नेताओं की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. हरियाणा CM की शपथ 17 अक्टूबर को, तीसरी बार तारीख बदली; PM मोदी शामिल होंगे नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को हरियाणा के CM पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तीसरी बार बदली गई है। इससे पहले 12 और 15 अक्टूबर को शपथ की बात सामने आई थी। 11 अक्टूबर को सैनी ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग की, जिसमें मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हुई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। कैबिनेट में 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं: नायब सैनी के साथ विपुल गोयल, महीपाल ढांडा, कृष्ण बेदी, कृष्णलाल पंवार, रणबीर गंगवा, सुनील सांगवान, बिमला चौधरी, लक्ष्मण यादव, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा शपथ ले सकते हैं। BJP सूत्रों के मुताबिक, BJP यहां भी दो डिप्टी CM का फॉर्मूला ला सकती है। पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और एक ब्राह्मण विधायक को डिप्टी CM बनाया जा सकता है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. भारत बोला- बांग्लादेश में मंदिरों को अपवित्र करने की साजिश, सरकार हिंदुओं की सुरक्षा करे भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘बांग्लादेश में मंदिरों और देवी-देवताओं को अपवित्र करने की साजिश हो रही है। बांग्लादेश सरकार हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों की सुरक्षा करे।’ दरअसल, दुर्गा पूजा के दौरान यहां कई मंदिर और पूजा पंडाल पर हमले हुए हैं। इस बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने ढाकेश्वरी मंदिर का दौरा किया। उन्होंने कहा, ‘हम ऐसा बांग्लादेश चाहते हैं, जहां सभी धर्मों के लोगों के अधिकारों की सुरक्षा हो।’ इस महीने 35 घटनाएं हुईं: 1 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान शांति भंग करने वाली 35 घटनाएं हुई हैं। इन मामलों में शामिल 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 17 करोड़ की आबादी वाले बांग्लादेश में लगभग 1 करोड़ 30 लाख हिंदू रहते हैं। जो यहां की आबादी का 8.5% है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. बाल आयोग बोला- मदरसों की फंडिंग बंद करें, इनका फोकस धार्मिक शिक्षा पर, बेसिक शिक्षा नहीं मिल रही राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (NCPCR) ने सभी राज्यों को लेटर लिखकर कहा है कि मदरसों को दिया जाने वाला फंड बंद कर देना चाहिए। बाल आयोग ने कहा, ‘मदरसों में पूरा फोकस धार्मिक शिक्षा पर रहता है, जिससे बच्चों को जरूरी शिक्षा नहीं मिल पाती और वे पिछड़ जाते हैं। ये राइट-टु-एजुकेशन (RTE) नियमों का पालन नहीं करते हैं। एक संस्थान के अंदर धार्मिक और औपचारिक शिक्षा एक साथ नहीं दी जा सकती है।’
पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. भारत ने 133 रन से जीता तीसरा टी-20, 297 रन का बेस्ट स्कोर बनाया, 3-0 से क्लीन स्वीप भारत ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 297 रन बनाए। ये भारतीय टीम की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में बांग्लादेश 20 ओवर में 7 विकेट पर 164 रन ही बना सका। बांग्लादेशी बैटर महमूदुल्लाह ने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला। मैच के हाईलाइट्स: भारत से संजू सैमसन ने 47 गेंद पर 111 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 75, हार्दिक पंड्या 47 और रियान पराग 35 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश से तंजिम हसन साकिब ने 3 विकेट लिए। बांग्लादेश से तौहिद हृदॉय ने 63, लिटन दास ने 42, तंजिद हसन तमीम ने 15 और नजमुल हुसैन शांतो ने 14 रन बनाए। भारत से रवि बिश्नोई ने 3 और मयंक यादव ने 2 विकेट लिए। नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. नागपुर में RSS चीफ बोले- बांग्लादेशी हिंदुओं को पूरी दुनिया की मदद चाहिए, कोलकाता का रेप-मर्डर सबसे शर्मनाक घटना
RSS चीफ मोहन भागवत ने नागपुर संघ मुख्यालय में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की। भागवत ने कहा, ‘बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला हो रहा है। वक्त की मांग यह है कि उन्हें न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया से मदद मिलनी चाहिए। कोलकाता का रेप-मर्डर समाज की सबसे शर्मनाक घटना है।’ विजयादशमी के दिन RSS की स्थापना हुई थी: 27 सितंबर 1925, विजयादशमी के दिन नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने RSS की स्थापना की थी। तब सिर्फ पांच स्वयंसेवक थे। संघ के मुताबिक, देशभर में 73 हजार से ज्यादा शाखांए लगती हैं। आज संघ को लाखों स्वयंसेवक हैं। ब्रिटेन, अमेरिका, फिनलैंड, मॉरीशस समेत 39 देशों में भी संघ की शाखा लगती है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 7. कांग्रेस अध्यक्ष बोले- भाजपा आतंकियों की पार्टी, PM को हमें अर्बन नक्सल कहने का हक नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा को आतंकियों की पार्टी कहा है। खड़गे ने कहा, ‘PM मोदी की आदत है कि वो हमेशा कांग्रेस को अर्बन नक्सल पार्टी बताते हैं, लेकिन उनकी पार्टी क्या है? भाजपा आतंकियों की पार्टी है, जो लिंचिंग में शामिल रहती है। मोदी को ऐसे आरोप लगाने का हक नहीं है।’ खड़गे के बयान की वजह: प्रधानमंत्री मोदी ने 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र का दौरा किया था, इस दौरान उन्होंने ठाणे में कहा था, ‘कांग्रेस और उनके सहयोगियों का एक ही मिशन है- बांटो और सत्ता में रहो। कांग्रेस को अर्बन नक्सल गैंग चला रहे हैं। वह देश विरोधियों के साथ खड़ी है।’
पूरी खबर यहां पढ़ें… 8. लेबनान में UN पोस्ट पर इजराइली हमले जारी; गाजा के रिफ्यूजी कैंप पर स्ट्राइक में 22 मौतें इजराइल ने दो दिन में दूसरी बार लेबनान में UN पीस कीपिंग फोर्स के पोस्ट पर हमला किया। पहले हमले के बाद भारत, अमेरिका समेत 11 देशों ने आपत्ति जताई थी। इसके बावजूद इजराइली हमले जारी हैं। वहीं गाजा के जबालिया रिफ्यूजी कैंप पर हुए इजराइली स्ट्राइक में 22 फिलिस्तीनी मारे गए। इजराइल ने फिलिस्तीनी नागरिकों को नॉर्थ गाजा छोड़ने का आदेश दिया था, जिसे फिर से लागू किया गया है। अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध बढ़ाए: इजराइल पर ईरानी हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल सेक्टर पर प्रतिबंध बढ़ा दिए हैं। अमेरिका ने इजराइल की ‘घोस्ट फ्लीट’ पर भी पाबंदियां लगा दी हैं, जो उसके तेल को दुनियाभर में खरीदारों तक पहुंचाती है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके… रामलीला में वानर बने 2 कैदी जेल से फरार हरिद्वार में रामलीला मंचन के दौरान जेल से दो कैदी फरार हो गए। दोनों वानर का रोल निभा रहे थे। माता सीता की खोज का प्रसंग चल रहा था। मौका मिलते ही दोनों निर्माणाधीन हाई-सिक्योरिटी बैरक के पास पहुंचे। वहां रखी सीढ़ी के सहारे 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गए। कैदियों की गिनती के वक्त दोनों के फरार होने का पता चला।
पढ़ें पूरी खबर… भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…