वेटरन एक्टर अतुल परचुरे का निधन हो गया है। वो कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने 57 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। हालांकि, अभी तक उनके निधन की वजह साफ नहीं है। परचुरे ने बॉलीवुड में ‘गोलमाल’, ‘पार्टनर’, ‘क्योंकि’ और ‘आवरापन’ समेत कई फिल्मों में काम किया था। 2022 में हुआ था कैंसर
अतुल काफी वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने पिछले साल एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। अतुल ने बताया था, ‘साल 2022 मैं एक फैमिली वैकेशन पर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड गया था। वहां से लौटने के बाद मेरी तबियत खराब हुई। मैं ठीक से कुछ खा भी नहीं पा रहा था। तब चेकअप करवाने पर मुझे पता चला कि मुझे कैंसर है।’ बॉलीवुड फिल्मों के अलावा अतुत मराठी फिल्मों और कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आए। वो ‘द कपिल शर्मा शो’ का भी हिस्सा रहे थे। यह खबर लगातार अपडेट हो रही है….