FBI का दावा- रॉ ने रची पन्नू हत्या की साजिश:अमेरिकी विदेश विभाग कह चुका वो भारतीय कर्मचारी नहीं, अब अमेरिकी कोर्ट ने लगाए साजिश के आरोप

अमेरिका ने भारतीय नागरिक विकास यादव पर खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोप तय कर दिए हैं। विकास पर हत्या की साजिश रचने के अलावा मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी लगाए गए हैं। अमेरिका की खुफिया एजेंसी FBI का कहना है कि विकास भारत की इंटेलिजेंस एजेंसी RAW से जुड़े थे। न्याय विभाग ने ये भी कहा कि भारत सरकार ने विकास को उनके पद से हटा दिया है। विकास पहले अमेरिका में थे। कुछ वक्त पहले वे भारत आ गए थे। इसके बाद 10 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, भारत ने FBI के इस दावे पर अभी तक कोई कमेंट नहीं किया है। पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में अमेरिकी कोर्ट ने 2 लोगों को आरोपी बनाया था। इसमें निखिल गुप्ता और CC1 नाम का एक शख्स शामिल था। अब FBI ने CC1 को ही विकास यादव बताया है। अमेरिका ने निखिल गुप्ता को पहले ही चेक रिपब्लिक से गिरफ्तार कर लिया था। ‘विकास ने निखिल को दी पन्नू की सारी जानकारी’ FBI ने चार्जशीट में कहा है कि विकास ने ही निखिल गुप्ता को इस साजिश में शामिल किया और निर्देश दिए, जिसमें पन्नू के बारे में पूरी जानकारी थी। इसमें पन्नू का एड्रेस, मोबाइल नंबर और रोजाना की हर एक गतिविधि शामिल थी। इसके बाद ही गुप्ता ने पन्नू की हत्या के लिए एक अपराधी से संपर्क किया, जिसे उसने कॉन्ट्रक्ट किलर समझा था। हालांकि, वह असल में अमेरिका के ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) का सीक्रेट एजेंट था। FBI का कहना है कि यादव ने इस हत्या के लिए 1 लाख डॉलर(करीब 83 लाख रूपए) देने की योजना बनाई थी। अमेरिका ने ट्रूडो के दावे को नकारा- विकास का निज्जर की हत्या से ताल्लुक नहीं…
पन्नू की हत्या की साजिश में भारत का नाम आने के बाद कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया था कि CC1 निज्जर की भी हत्या में शामिल था। हालांकि, अमेरिका ने इसे खारिज कर दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि कनाडा में हुए निज्जर हत्याकांड से विकास का कोई संबंध नहीं है। पन्नू की हत्या की साजिश का मामला क्या है
पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 30 जून 2023 को चेक रिपब्लिक पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद 14 जून 2024 को निखिल को अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया था। निखिल पर अमेरिका में केस चलाया गया, जहां उसने खुद को निर्दोष बताया था। अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक, पन्नू को मारने साजिश पिछले साल सितंबर में PM मोदी के अमेरिका दौरे के वक्त की गई थी। भारत के एक पूर्व अफसर (विकास यादव) ने निखिल गुप्ता से पन्नू की हत्या की साजिश रचने को कहा था। पन्नू मामले में कब, क्या हुआ, चार्जशीट के मुताबिक पूरी टाइमलाइन… कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू? ……………………………………………… खालिस्तानी आतंकी पन्नू से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… खालिस्तानी आतंकी पन्नू बोला- कनाडा को भारत विरोधी जानकारियां दीं:ट्रूडो को भारतीय उच्चायोग का खुफिया नेटवर्क बताया, 3 साल से उनके संपर्क में हूं खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 16 अक्टूबर को एक इंटरव्यू में कहा कि उसने कनाडा को भारत के खिलाफ जानकारियां दी हैं। पन्नू ने ये भी कहा कि उसका आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस पिछले 2 से 3 सालों से कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के साथ संपर्क में है। पूरी खबर यहां पढ़ें…