झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के बीच सीट शेयरिंग की घोषणा हो गई है। रांची के प्रदेश बीजेपी कार्यालय में शुक्रवार को बीजेपी और आजसू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट शेयरिंग का ऐलान किया है। झारखंड में NDA के अंदर बीजेपी- 68, आजसू-10, जेडीयू-2 और लोजपा रामविलास 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीट दी गई है। चिराग पासवान के एलजेपी (रामविलास) को चतरा सीट मिली है। वहीं इससे पहले केंद्रीय मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में बीजेपी, आजसू, जेडीयू और लोजपा रामविलास साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। हम लोग साथ में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा, झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी मौजूद थे। 13 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग झारखंड में 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। पहले चरण के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 28 अक्टूबर को पर्चे की स्क्रूटनी की जाएगी। 30 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। वहीं दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर होगी। दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए 30 अक्टूबर को पर्चे की स्क्रूटनी की जाएगी। 1 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 23 नवंबर को मतगणना होगी। झारखंड विधानसभा में 81 सीटें झारखंड विधानसभा में 81 सीटें हैं। इनमें 44 अनारक्षित, 28 एसटी और 09 एससी के लिए सुरक्षित सीटें हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार 15 अक्टूबर 2024 तक झारखंड में कुल 2.6 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष हैं। इस चुनाव में 11.84 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। ———————————————————– ये खबर भी पढ़िए… झारखंड की 81 विधानसभा में से 25 हॉट सीट:यहां से CM, 11 मंत्री और विपक्ष के बड़े नेता होंगे प्रत्याशी इस बार झारखंड की 81 में से 25 विधानसभा सीटें हॉट मानी जा रही हैं। इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत उनके कैबिनेट के सभी 12 मंत्री, स्पीकर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, आजसू पार्टी सुप्रीमो, सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा या उनकी पत्नी और गीता कोड़ा का निर्वाचन क्षेत्र शामिल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट सीट से पिछला चुनाव लड़े थे, इस बार उनके यहीं से लड़ने की संभावना है। ऐसे में यह राज्य की सबसे ज्यादा हॉट सीट बन रही है। पूरी खबर पढ़िए