करवा चौथ के दिन महिलाएं शाम को अपनी सबसे खूबसूरत साड़ी और आभूषण पहनकर दुल्हन की तरह तैयार होती हैं। इस पूरे साज-श्रृंगार में चेहरे के मेकअप का बहुत महत्व है। अगर मेकअप ढंग से न किया जाए तो वह बाकी की सजावट को खराब कर सकता है। मेकअप करना बहुत मुश्किल काम नहीं है। बस आपको उसके बेसिक टिप्स पता होने चाहिए। साथ ही कुछ चीजों की सावधानी बरतना भी जरूरी है। इसके लिए हमने भोपाल शहर की जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट और एक्सपर्ट निक्की बावा से बात की। तो चलिए, करवा चौथ के इस सुंदर मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं मेकअप आर्टिस्ट के बताए कुछ ऐसे टिप्स, जो इस करवा चौथ आपकी सुंदरता में और चार-चांद लगा देंगे। एक्सपर्ट– निक्की बावा, मेकअप आर्टिस्ट मेकअप की शुरुआत कैसे करें मेकअप एक्सपर्ट निक्की बावा कहती हैं कि चेहरे पर मेकअप बिल्कुल स्मूथ और फ्लॉलेस दिखे, इसके लिए जरूरी है कि मेकअप के पहले और मेकअप के दौरान सारे स्टेप्स को सही क्रम में फॉलो किया जाए। तभी चेहरे पर एक परफेक्ट शाइनिंग लुक आता है। इसके लिए सबसे पहले जरूरी है एक या दो दिन पहले चेहरे का फेशियल करना। निक्की बावा कहती हैं कि फेशियल का निखार और ग्लो एक-दो दिन के बाद ही पूरी तरह चेहरे पर उभरकर आता है। इसलिए कोशिश करें कि करवा चौथ वाले दिन ही फेशियल करवाने न जाएं। पार्लर के सारे काम एक-दो दिन पहले ही कर लें। वैसे आप फेशियल घर पर भी कर सकती हैं। नीचे ग्राफिक में देखिए कि स्टेप बाय स्टेप क्या करना है– मेकअप करते हुए बरतें ये सावधानियां निक्की बावा पहले स्टेप से लेकर आखिर तक डिटेल में बताती हैं कि मेकअप में सबसे पहले और सबसे आखिर में क्या करना होता है। इन स्टेप्स को इसी क्रम में फॉलो करना जरूरी है। कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि गंदे, धूल लगे, पसीने वाले चेहरे पर मेकअप न लगाएं। सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह पानी और फेसवॉश से धोने और सुखाने के बाद ही स्टेप बाय स्टेप मेकअप को फॉलो करें। मेकअप के सारे स्टेप्स नीचे ग्राफिक में देखें– चेहरे पर मेकअप करते हुए न करें ये गलतियां निक्की बावा कहती हैं कि अकसर महिलाएं मेकअप के दौरान सभी स्टेप्स को तो सही क्रम में फॉलो करती हैं, लेकिन छोटी-छोटी भूल कर देती हैं। जैसेकि टोनर और सीरम लगाने के बाद सीधे प्राइमर अप्लाय कर देती हैं। अगर मेकअप के बेस में मॉइश्चर नहीं है तो कंप्लीट होने के बाद मेकअप काफी ड्राय सा लग सकता है। इसके अलावा यह पैचेज के रूप में भी चेहरे पर उभर सकता है। इसलिए मेकअप की शुरुआत करने से पहले मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी है। इसके अलावा हाथों से सीधे फाउंडेशन अप्लाय करने लगना या एप्लीकेटर पर सीधे फाउंडेशन लेकर चेहरे पर लगाने से भी चेहरे पर एक इवेन टोन नहीं आ पाती है। इसलिए सभी स्टेप्स को सही क्रम में फॉलो करने के साथ नीचे ग्राफिक में दी गई सावधानियां भी जरूर बरतें और ये गलतियां न करें। करवा चौथ की बहुत सारी मुबारकबाद।