आज भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट का आखिरी दिन:कीवियों को 107 रन का टारगेट, इंडिया को गेंदबाजों से उम्मीद

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। रविवार को मुकाबले का पांचवां और आखिरी दिन है। फिलहाल, बेंगलुरु में बारिश थम चुकी है। लेकिन आज यहां 40% बारिश का अनुमान है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रन बनाने हैं, जबकि टीम इंडिया को 10 विकेट की जरूरत है। ऐसे में भारतीय टीम की उम्मीदें गेंदबाजों पर टिकी हैं। शनिवार को मैच के चौथे दिन भारत दूसरी पारी में 462 रन पर ऑलआउट हो गया। इस दिन का खेल बारिश के कारण तय समय से 20 मिनट पहले समाप्त कर दिया गया। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में केवल 4 बॉल फेंके गए थे, तभी खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया। इसके कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई और स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। कीवी टीम का स्कोर 0/0 है। इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहली पारी में 46 रन पर सिमट गई थी। जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर 356 रन की बढ़त हासिल की थी। भारत-न्यूजीलैंड बेंगलुरु टेस्ट का स्कोरकार्ड 107 रन का टारगेट डिफेंड कर चुका है भारत
107 रन का टारगेट भारतीय गेंदबाजों द्वारा डिफेंड किया गया सबसे छोटा टारगेट है। भारतीय टीम ने 2004 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 107 रन का टारगेट डिफेंड किया था।