विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप को इस बार नया चैपिंयन मिलेगा। इस वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच पहली बार फाइनल खेला जाएगा। कीवी टीम 14 साल बाद फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 2009 और 2010 दोनों वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी लेकिन दोनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, साउथ अफ्रीका लगातार दूसरी बार फाइनल खेलेगी, 2023 में उसे ऑस्ट्रेलिया से हार मिली था। मैच डिटेल्स
न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका
कब: 20 अक्टूबर
कहां: दुबई क्रिकेट स्टेडियम
टॉस: 7 PM
मैच स्टार्ट: 7:30 PM दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड : सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, ब्रुक हैलीडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज, रोजमेरी मैयर, ली ताहुहु, ईडन कार्सन और फ्रान जोनास। साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, मारिजान कैप, क्लो ट्रायॉन, सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, नादिन डी क्लार्क, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा।