सेंसेक्स 930 अंक गिरकर 80,220 पर बंद:निफ्टी भी 294 अंक गिरा, BSE स्मॉल कैप 2,118 अंक टूटा

सेंसेक्स आज यानी 22 अक्टूबर को 930 अंक की गिरावट के साथ 80,220 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 294 अंक की गिरावट रही, ये 24,486 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉल कैप 2,118 अंक गिरकर 53,530 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और 3 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में गिरावट और 3 में तेजी रही। NSE के सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार आज 2 IPO का दूसरा दिन
आज यानी 22 अक्टूबर को 2 IPO का दूसरा दिन है। ये IPO दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड और वारी एनर्जीज लिमिटेड कंपनी के रहेंगे। निवेशक इस इश्यू के लिए 23 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। 28 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 21 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 73 अंक की गिरावट साथ 81,151 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 72 अंक की गिरावट रही, ये 24,781 के स्तर पर बंद हुआ था।