महाराष्ट्र चुनाव- कांग्रेस की 5वीं लिस्ट में 4 नाम:कोल्हापुर उत्तर सीट पर प्रत्याशी बदला, MVA में अब तक 270 उम्मीदवारों की घोषणा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार रात को पांचवी लिस्ट जारी की है। इसमें कुल चार प्रत्याशियों के नाम हैं। इसमें कोल्हापुर उत्तर से राजेश भारत लाटकर का टिकट कैंसिल करके मधुरिमाराजे मालोजीराजे छत्रपति को टिकट दिया है। कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में राजेश का नाम था। कांग्रेस ने रविवार को अपनी चौथी लिस्ट जारी की थी। इसमें 14 नाम थे। इसके अलावा NCP शरद गुट ने भी सोमवार को अपने सात प्रत्याशियों का ऐलान किया है। महाविकास अघाड़ी में अब तक 270 नाम की घोषणा
महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट, NCP शरद गुट और कांग्रेस महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन में शामिल हैं। कांग्रेस ने अब तक पांच लिस्ट में 102 कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। जिसमें तीन सीटों पर कैंडिडेट बदले गए हैं। औरंगाबाद पूर्व से एच. शेवाले (मधुकर काहनाराव देशमुख के स्थान पर), अंधेरी पश्चिम से अशोक जाधव (सचिन सावंत के स्थान पर) को और कोल्हापुर उत्तर से मधुरिमाराजे मालोजीराजे छत्रपति (राजेश भारत लाटकर के स्थान पर) को टिकट दिया गया है। इसके अलावा NCP शरद गुट ने तीन लिस्ट में 83 उम्मीदवार घोषित किए। वहीं शिवसेना उद्धव गुट में तीन लिस्ट में 85 नामों का ऐलान किया गया है। महाविकास अघाड़ी में अब तक 270 नामों का ऐलान हो चुका है। महायुति से अब तक 275 उम्मीदवारों का ऐलान
शिवसेना शिंदे गुट ने भी सोमवार रात 13 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की। पार्टी ने मुंबादेवी सीट से शाइना एनसी को उम्मीदवार बनाया है। शाइन बीजेपी की नेता हैं, लेकिन वे शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा शिंदे गुट ने एक-एक सीट दो सहयोगियों पार्टी को दे दी हैं। इसमें जनसुराज्य पक्ष को हातकणंगले सीट और राजश्री शाहुविकास अघाड़ी को शिरोल सीट दी गई है। वहीं, भाजपा ने अपनी चार सीटें चार सहयोगी पार्टिोयों की दी हैं। पार्टी ने शाहुवाडी सीट जनसुराज्य पक्ष, गंगाखेड सीट राष्ट्रीय समाज पक्ष, बडनेरा सीट युवा स्वाभिमान पार्टी और कलीना सीट रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के लिए छोड़ी है। महायुति में अब तक 275 नाम की घोषणा हो चुकी है। इसमें बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट और NCP अजित गुट सहित अन्य छोटी पार्टियां शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… महाराष्ट्र के राजनीतिक समीकरण पर एक नजर… लोकसभा चुनाव में भाजपा 23 से 9 सीटों पर सिमटी
लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में से INDIA गठबंधन को 30 और NDA को 17 सीटें मिलीं।। इनमें भाजपा को 9, शिवसेना को 7 और NCP को सिर्फ 1 सीट मिली थी। भाजपा को 23 सीटों का नुकसान हुआ। 2019 के लोकसभा चुनाव से NDA को 41 जबकि 2014 में 42 सीटें मिली थीं। लोकसभा चुनाव के हिसाब से भाजपा को नुकसान का अनुमान
महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भी अगर लोकसभा चुनाव जैसा ट्रेंड रहा तो भाजपा को नुकसान होगा। भाजपा 60 सीटों के आसपास सिमटकर रह जाएगी। वहीं, विपक्षी गठबंधन के सर्वे में MVA को 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। भाजपा के लिए मराठा आंदोलन सबसे बड़ी चुनौती है। इसके अलावा शिवसेना और NCP में तोड़फोड़ के बाद उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ लोगों की सिम्पैथी है। विधानसभा चुनाव- 2019 ……………………………………………… महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अजित पवार बोले- शरद ने परिवार में फूट डाली, पहले मैंने गलती की, अब वे कर रहे महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार ने 28 अक्टूबर को कहा कि NCP संरक्षक शरद पवार ने परिवार में फूट डाली और उनके खिलाफ उम्मीदवार खड़ा किया। पहले मैंने गलती की थी, लेकिन ऐसा लगता है कि अब दूसरे लोग (शरद पवार) भी गलती कर रहे हैं। अजित ने कहा- राजनीति को इतने निचले स्तर पर नहीं लाया जाना चाहिए, क्योंकि पीढ़ियों को एक होने में समय लगता है और परिवार को तोड़ने में एक पल भी नहीं लगता। पूरी खबर पढ़ें…