PM मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर फूल चढ़ाए:केवड़िया में एकता दिवस की शपथ दिलाएंगे, इसमें 16 मार्चिंग टुकड़ियां शामिल होंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली और सरदार वल्लबभाई पटेल की जयंती के मौके पर गुजरात के केवड़िया में हैं। उन्होंने सुबह करीब 7:15 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मोदी सरदार पटेल की जयंती पर मनाए जाने वाले एकता दिवस की शपथ दिलाएंगे। इसके साथ ही मोदी एकता दिवस परेड देखेंगे, जिसमें 9 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश की पुलिस, 4 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, एनसीसी और एक मार्चिंग बैंड की 16 मार्चिंग टुकड़ियां शामिल होंगी। इस एकता दिवस परेड में NSG की हेल मार्च टुकड़ी, BSF और CRPF के महिला और पुरुष बाइकर्स की रैली, BSF के मार्शल आर्ट के का शो, स्कूली बच्चों का पाइप बैंड शो, वायु सेना का ‘सूर्य किरण’ फ्लाईपास्ट शामिल हैं। पीएम मोदी बुधवार को ही गुजरात पहुंच गए थे। उन्होंने एकता नगर में 280 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी। PM मोदी ने दीपावली की शुभकामनाएं दी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
सरदार पटेल की यह प्रतिमा (182 मीटर) दुनिया में सबसे ऊंची है। 2010 में मोदी ने बतौर मुख्यमंत्री इसे स्थापित करने का ऐलान किया था। 31 अक्टूबर 2013 से प्रतिमा का निर्माण शुरू हुआ, जो पांच साल बाद यानी कि 31 अक्टूबर 2018 को सरदार पटेल की 143वीं जयंती पर पूरा हुआ। प्रतिमा का उद्घाटन PM नरेंद्र मोदी ने किया था। 109 टन लोहे का इस्तेमाल किया गया
इस प्रतिमा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए देश भर के पांच लाख से अधिक किसानों के पास से 135 मीट्रिक टन खेती-किसानी के पुराने औजार दान में लिए गए, जिन्हें गलाकर 109 टन लोहा तैयार किया गया। इसी लोहे का उपयोग इस प्रतिमा में किया गया है। 6 हजार टन स्ट्रक्चरल स्टील से बनी है प्रतिमा
इस प्रतिमा की लागत 2989 करोड़ रुपए आई। इसमें 2.10 लाख क्यूबिक मीटर सीमेंट-कंक्रीट और 2000 टन कांसे, 6 हजार 500 टन स्ट्रक्चरल स्टील और 18 हजार 500 टन सरियों का इस्तेमाल किया गया है। यह 12 किमी इलाके में बनाए गए तालाब के बीचों-बीच बनी है। प्रतिमा 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके और 220 किमी की स्पीड के तूफान का भी सामना कर सकती है। प्रतिमा के निर्माण में 85% तांबे का उपयोग होने से हजारों साल तक इसमें जंग नहीं लग सकती। प्रतिमा की गैलरी में खड़े होकर एक बार में 40 लोग सरदार सरोवर डैम और विंध्य पर्वत के दर्शन कर सकते हैं। 18 राज्यों के लिए 12850 करोड़ की परियोजना, 70+ वालों को ₹5 लाख का मुफ्त इलाज 29 अक्टूबर को धनतेरस और 9वें आयुर्वेद दिवस पर केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) को विस्तार दिया। इसमें बुजुर्गों को शामिल किया। 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज की सुविधा लॉन्च की। इसके तहत देश के 6 करोड़ बुजुर्गों को फायदा मिलेगा। पीएम ने कहा- मैं दिल्ली और बंगाल के 70 साल के ऊपर के बुजुर्गों से क्षमा मांगता हूं कि उनकी सेवा नहीं कर पाऊंगा। आपको कष्ट होगा, लेकिन मैं मदद नहीं कर पाऊंगा। कारण- दिल्ली और बंगाल की सरकार इस योजना से नहीं जुड़ रही है। पूरी खबर पढ़ें… …………………………………………….. पीएम मोदी से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें PM ने 51 हजार लोगों को जॉइनिंग लेटर बांटे: कहा- आप सेवक हैं शासक नहीं, गरीबों-पिछड़ों की सेवा कीजिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अक्टूबर को देश के 40 जगहों पर आयोजित रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर बांटे। लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल का यह पहला रोजगार मेला था। मेले की शुरुआत अक्टूबर 2022 में हुई थी। अब तक 13 मेलों में 8.50 लाख से ज्यादा युवाओं काे नौकरी दी जा चुकी है। पूरी खबर पढ़ें… 5 साल बाद मोदी-जिनपिंग की द्विपक्षीय बातचीत: दोनों नेताओं ने 50 मिनट चर्चा की रूस के कजान शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 5 साल बाद बुधवार, 23 अक्टूबर को द्विपक्षीय बातचीत हुई थी। दोनों नेताओं ने सीमा विवाद को जल्द से जल्द निपटाने, आपसी सहयोग और आपसी विश्वास को बनाए रखने पर जोर दिया था। 2020 में गलवान झड़प के बाद दोनों नेताओं की यह पहली बाइलैटरल मीटिंग थी। पूरी खबर पढ़ें…