शनिवार का टैरो राशिफल:वृषभ राशि के लोग दूसरों का मार्गदर्शन करेंगे, तुला राशि के लोग अपनी भावनाएं सही तरीके से प्रकट करें

शनिवार, 2 नवंबर को मेष राशि के लोग अपनी योजना पर काम करने की कोशिश करेंगे तो बेहतर रहेगा। वृषभ राशि के लोग अपने अनुभवों के जरिए दूसरों का मार्गदर्शन करेंगे। तुला राशि के लोग अपनी भावनाओं को सही तरीके से प्रकट करें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – EIGHT OF PENTACLES पैसों से जुड़ी बातों पर ध्यान देते हुए योजना पर काम करने की कोशिश करें। लाभ अपेक्षा के अनुसार मिलेगा, लेकिन खर्चे बढ़ने से थोड़ी चिंता हो सकती है। परिवार के लोगों को आर्थिक मदद की जरूरत होगी। इसके लिए आप मदद करने के प्रयत्न करेंगे। सेहत से संबंधित दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने होंगे। करियर : काम से जुड़ी नाराजगी दूर करते हुए डिसिप्लिन बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। लव : रिलेशनशिप से संबंधित नकारात्मक विचारों दूरें। हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम होने से तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 4 वृषभ – PAGE OF PENTACLES अपने अनुभवों का उपयोग करते हुए दूसरों को मार्गदर्शन देने की कोशिश करेंगे। अनेक लोगों के साथ जुड़े रहने से आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। लोगों के साथ बातचीत करते समय व्यक्तिगत जानकारी देने से बचना होगा। पुराने मित्र आपके करीब आने की कोशिश कर सकते हैं। करियर : अटके हुए पैसे प्राप्त करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की जरूरत होगी। लव : पार्टनर के विचारों को ठीक से जानने की कोशिश करें। हेल्थ : दांतों से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 2 मिथुन – KNIGHT OF SWORDS किसी भी व्यक्ति के मन में आपके लिए गलतफहमी न हो, इस बात की सतर्कता रखें। परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते समय अपना व्यवहार और शब्दों को सौम्य बनाए रखने की जरूरत है। लोगों से हर बात में रोक-टोक होने ले अनेक बातों के लिए विवाद वाली परिस्थिति हो सकती है। करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को सतर्कता रखने की जरूरत है। अपनी क्षमता से अधिक पैसे खर्च न करें। लव : रिलेशनशिप को नजरअंदाज न करें। हेल्थ : गैस की तकलीफ बढ़ने की संभावना है। खान-पान पर ध्यान देना होगा। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 7 कर्क – THE VEMPRESS सेहत से जुड़ी हर एक बात पर ध्यान देने से जीवन में बदलाव आएगा। तनाव दूर होगा। विचारों में परिवर्तन आएगा। ये बात रिश्तों में बदलाव और महत्वपूर्ण उद्देश्यों को हासिल करने के लिए मददगार होगी। सतर्कता होने से आलस दूर होगा। करियर : महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र में प्रसिद्धि मिल सकती है। लव : पार्टनर के साथ पारदर्शिता बनाए रखें। कठिन बातों की चर्चा करनी होगी। हेल्थ : शरीर की गर्मी बढ़ने की संभावना है। मसालेदार पदार्थों का सेवन न करें। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 1 सिंह – THE EMPEROR कठिन परिस्थिति का सामना करने का हौसला बढ़ेगा। इस वजह से कठिन बातों को सुलझाना और हर स्थिति का सामना करना आपके लिए संभव हो सकता है। पैसों से संबंधित समस्या दूर करने की कोशिश करें। फिलहाल अपनी गलतियों की चर्चा न करें। किसी भी व्यक्ति की मदद करते समय आपको सतर्कता रखनी होगी। करियर : अपने कार्य क्षेत्र में पारंगत होने के लिए कठिन कामों का सामना करना होगा। लव : परिवार आपकी बात का विरोध कर सकते हैं। अपने रिलेशनशिप के बारे में दोबारा विचार करें। हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव और घुटनों का दर्द होने की संभावना है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 5 कन्या – FIVE OF CUPS निराशा दूर करना आपके लिए जरूरी है। जब तक आप स्वभाव में बदलाव नहीं लाएंगे, तब तक किसी भी बात से संबंधित उत्साह महसूस नहीं होगा। परिवार के लोग आपकी तुलना दूसरों के साथ करते नजर आएंगे। फिलहाल ऐसे लोगों से दूरियां बनाए रखें। अपने विचारों को सुधारें। वर्तमान में सकारात्मक रहना होगा। करियर : मित्रों के साथ मिलकर काम करने का मौका प्राप्त होता है तो इसे स्वीकार करें। लव : प्रयत्न करने के बाद भी पार्टनर अपने अहंकार को ही महत्व देते नजर आएंगे, जिससे तनाव बढ़ेगा। हेल्थ : बीपी से संबंधित तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 6 तुला – QUEEN OF SWORDS किसी को अपनी समस्या के बारे में जानकारी देते समय सतर्क रहें। अपनी भावनाओं को सही तरीके से प्रकट करें। लोगों से अपेक्षा रखना आपके लिए तकलीफ का कारण हो सकता है। काम से संबंधित निराशा छोड़कर आपको सूचनाओं का पालन करना होगा। करियर : आपकी बातों का कोई गलत मतलब निकाल सकता है। लव : पार्टनर के साथ बातचीत बंद हो सकती है। हेल्थ : गलत खानपान और शुगर से संबंधित तकलीफ का असर वजन और सेहत पर हो सकता है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 3 वृश्चिक – SEVEN OF CUPS वर्तमान स्थिति का अंदाजा लेकर आपको अपनी अपेक्षाओं को सीमित बनाए रखने की जरूरत है। फिलहाल परिस्थिति कठिन नजर आएगी, आपको प्रलोभनों से बचना होगा। परिस्थिति की सत्यता जानने की कोशिश करें। करियर : काम अपेक्षा के अनुसार पूरा करने के लिए जिन बातों में आप कमजोर हैं, उस बात को समझकर बदलाव करने की जरूरत है। लव : लव रिलेशनशिप ठीक रहेगा, फिर भी किसी व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है। हेल्थ : दांत से संबंधित तकलीफ ठीक होने में वक्त लगेगा। इस बात का असर सेहत पर हो सकता है। सतर्कता रखें। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 8 धनु – PAGE OF SWORDS विचारों में सकारात्मकता और दुविधा दूर करें। हर व्यक्ति आपके विचारों को अपनी मर्जी के अनुसार बदलने की कोशिश करेगा। जिन लोगों से नकारात्मक अनुभव प्राप्त हुए हैं, ऐसे लोगों से खुद को दूर रखते हुए अपने निर्णय खुद लेने की कोशिश करें। किसी काम से संबंधित अनुमति मिलने में वक्त लग सकता है। अपना संयम बनाए रखें। करियर : करियर में बदलाव करने के लिए आपको प्रयत्न करने की जरूरत है। अपेक्षित अवसर को मिलने में वक्त लगेगा। लव : बिना सोचे-समझे साधी को राय देने से बचें। हेल्थ : मसालेदार पदार्थों के कारण पाचन संबंधी तकलीफ होगी। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 9 मकर – THREE OF PENTACLES काम में रुचि बढ़ाने की कोशिश करें। जो लोग अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर हैं, ऐसे लोगों के साथ बातचीत करते हुए अपनी आदतों में सुधार करने की जरूरत है। पैसों से जुड़ी हर एक बात को योजना के अनुसार अमल में लाएं। लोगों के साथ मिलजुल कर काम होता है तो काम वक्त से पहले पूरा होगा। करियर : युवा अहंकार की वजह से योग्य अवसर का चुनाव नहीं कर पाएंगे। लव : रिलेशनशिप के महत्व समझने की कोशिश करें। हेल्थ : शरीर पर सूजन और एलर्जी हो सकती है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 1 कुंभ – THE HIEROPHANT जरूरी बातों को नजरअंदाज करना और केवल अपने विचारों में खोए रहना तकलीफ का कारण होगा। नाराजगी दूर करने का रास्ता मिलेगा। आपको पुरानी बातों के प्रभाव को दूर करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की जरूरत है। परिवार के लोग आपके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इस बात को समझें। करियर : काम से संबंधित ट्रेनिंग के कारण नए अवसर मिल सकते हैं। लव : विवाह अचानक से तय हो सकता है। हेल्थ : बीपी से संबंधित दिक्कतों को दूर करने की कोशिश करें। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 6 मीन – SEVEN OF WANDS आपके विचारों की वजह से समस्या बढ़ेगी। जिन बातों के कारण परिस्थिति जटिल बनती है, ऐसी बातों को सुलझाने की कोशिश करें। जीवन में जो बातें महत्वपूर्ण हैं, उनके लिए लापरवाही न करें। करियर : किसी टारगेट को हासिल करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मदद मिलेगी। लव : पार्टनर के कारण तकलीफ बढ़ने की संभावना है। हेल्थ : सेहत खराब हो सकती है। आराम करने पर ध्यान दें। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 4