डोनाल्ड ट्रम्प का अमेरिका का राष्ट्रपति बनना तय हो गया है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहले ऐसे पहले राष्ट्रपति बन गए हैं, जिन्होंने 4 साल के अंतराल पर जीत हासिल की है। ट्रम्प 2016 में पहली बार राष्ट्रपति बने थे। 2020 का चुनाव जो बाइडेन से हार गए थे। 132 साल पहले ग्रोवर क्लीवलैंड 2 बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने 4 साल के अंतराल पर 1884 और 1892 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की थी। ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत
अमेरिका की 538 सीटों में से ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी बहुमत (270 सीटों) से सिर्फ 3 सीटें दूर है। अब तक रिपब्लिकन को 267 सीटों पर जीत मिल चुकी है। वहीं, कमला हैरिस की पार्टी ने 224 सीटों पर जीत दर्ज की है। दोनों के बीच सिर्फ 43 सीटों का फर्क है। हालांकि, बचे हुए सभी 5 राज्यों में ट्रम्प बढ़त बनाए हुए हैं। ऐसे में कमला कड़ी टक्कर देने के बावजूद चुनाव लगभग हार चुकी हैं। राष्ट्रपति चुनाव के साथ ही अमेरिकी संसद के दोनों सदन सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के भी चुनाव हुए हैं। रिपब्लिकन पार्टी को सीनेट में बहुमत मिल गया है और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में लीड कर रही है। ट्रम्प ने कहा- अमेरिका को महान बनाऊंगा
जीत के बाद अमेरिकी लोगों को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा- एक बार फिर से अमेरिका को महान बनाऊंगा। भगवान ने मेरी जान इसी दिन के लिए बचाई थी।ट्रम्प पर 13 जुलाई को पेंसिलवेनिया में हमला हुआ था। इसमें एक गोली उनके कान को छूकर निकल गई थी। हमले में उनकी जान बाल-बाल बची थी। चुनावी नतीजे इस मैप में देखें… जीत के बाद ट्रम्प की स्पीच, कहा- असंभव को संभव कर दिखाया
चुनाव में जीत तय होने के बाद ट्रम्प ने अमेरिका के लोगों को शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा- हमने वो कर दिखाया जो लोगों को असंभव लग रहा था। मैं देश की सभी समस्याओं को दूर करूंगा। अलास्का, नेवादा और एरिजोना में जीत हासिल करना मेरे लिए बड़ी बात है। यह अविश्वसनीय है। ट्रम्प ने कहा कि मैं अमेरिकी लोगों के परिवार और उनके भविष्य के लिए लड़ूंगा। अगले 4 साल अमेरिका के लिए अहम हैं।
ट्रम्प ने कहा कि मैं अमेरिकी लोगों के परिवार और उनके भविष्य के लिए लडूंगा। ट्रम्प ने कहा कि यह अमेरिका के इतिहास की सबसे शानदार जीत है। ट्रम्प इलॉन मस्क की तारीफ करते हुए कहा – इलॉन एक स्टार हैं। चुनाव प्रचार में उन्होंने रॉकेट की तरह उड़ान भरी है। ट्रम्प की रैली के मोमेंट्स… सभी स्विंग स्टेट में पिछड़ीं कमला
कमला हारने के करीब हैं, इसकी एकमात्र वजह स्विंग स्टेट होंगे। इनमें से किसी में कमला को बढ़त नहीं मिली है। 7 स्विंग स्टेट में ट्रम्प 3 जीत चुके हैं और 4 में आगे चल रहे हैं। पिछले चुनाव में ट्रम्प को सिर्फ एक स्विंग स्टेट नॉर्थ कैरोलिना में जीत मिली थी। स्विंग स्टेट वे राज्य हैं जहां दोनों पार्टियों के बीच वोट का मार्जिन काफी कम रहता हैं। ये किसी भी तरफ जा सकते हैं। इन राज्यों में 93 सीटें हैं। अमेरिकी संसद पर भी ट्रम्प का कब्जा
राष्ट्रपति चुनाव के साथ ही अमेरिकी संसद के दोनों सदनों सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के भी चुनाव हुए हैं। इनमें सीनेट यानी ऊपरी सदन में ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन ने जीत हासिल कर ली है। उन्हें 93 सीटों में से 51 सीटें मिली। बहुमत के लिए 50 सीटों की जरूरत थी। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में भी रिपब्लिकन लीड कर रही है। कांग्रेस के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रजेंटिव में डेमोक्रेट्स को 133 वहीं, रिपब्लिकन को 174 सीटें मिली हैं। इसमें 435 सदस्य होते हैं, इनका कार्यकाल दो साल के लिए होता है। ट्रम्प 4 साल बाद व्हाइट हाउस में वापसी करेंगे। वे 2017 से 2021 तक राष्ट्रपति रह चुके हैं। अगर कमला हैरिस चुनाव जीततीं तो वे पहली महिला राष्ट्रपति बनकर इतिहास रच देतीं। वे फिलहाल अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं।