ट्रम्प की जीत का असर, अमेरिकी बाजार 3% चढ़ा:सेंसेक्स में 901 अंक की तेजी; चीन का मार्केट 0.094% गिरा, जापान–कोरिया के बाजार में भी बढ़त

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव वोटिंग और नतीजों के बीच सेंसेक्स आज यानी 6 नवंबर को 901 अंक (1.13%) की तेजी के साथ 80,378 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 270 अंक (1.12%) की तेजी रही, ये 24,484 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉलकैप 1,077 अंक (1.96%) की तेजी के साथ 56,008 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं अमेरिका का डाओ जोंस आज करीब 3% चढ़कर 43,516 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं SP 500 करीब 2% चढ़कर 5,892 के स्तर पर और नैस्डैक भी 2% से ज्यादा की तेजी के साथ 18,843 स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट रही। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त रही। IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 4.05% की तेजी रही। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा स्विगी और ACME सोलर होल्डिंग्स का IPO ओपन हुआ
स्विगी लिमिटेड और ACME सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन हो गया है। निवेशक दोनों इश्यू के लिए 8 नवंबर तक बिडिंग कर सकते हैं। 13 नवंबर को दोनों कंपनियों के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें… कल दिन के निचले स्तर से 1,180 अंक संभला था बाजार
इससे पहले कल यानी 5 नवंबर को सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 78,296 से 1,180 अंक संभला था। दिनभर के कारोबार के बाद यह 694 अंक की तेजी के साथ 79,476 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी दिन के निचले स्तर 23,842 से 371 अंक संभला था। यह 217 अंक की तेजी के साथ 24,213 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में तेजी और 11 में गिरावट थी। NSE के मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.84% की तेजी थी। गूगल पर ट्रेंड कर रहा सेंसेक्स सेंसेक्स आज 901 अंक की तेजी के साथ 80,378 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले 30 दिनों के गूगल ट्रेंड्स को देखें तो साफ है कि सेंसेक्स को लगातार सर्च किया जा रहा है। सोर्स- GOOGLE TRENDS