करेंट अफेयर्स 7 नवंबर:भारत-भूटान सीमा पर पहला इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट शुरू; पराली जलाने पर जुर्माना बढ़ा; अनिल प्रधान को तीसरा रोहिणी नैय्यर पुरस्कार

भारती एयरटेल ने लद्दाख के सीमावर्ती शहरों में 4जी नेटवर्क शुरू किया। भारत-जाम्बिया संयुक्त स्थायी आयोग का छठा सत्र आयोजित हुआ। वहीं, इस साल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के साथ-साथ ‘फिल्म बाजार के 18वें संस्करण’ का आयोजन होगा। कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. असम में भारत-भूटान सीमा पर शुरू हुआ पहला इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट : 7 नवंबर को असम में भारत-भूटान सीमा पर पहले इंटीग्रेटेड यानी एकीकृत चेक पोस्ट की शुरुआत हुई। यह चेकपोस्ट असम के दारंगा में बनाया गया है। 2. केंद्र सरकार ने पराली जलाने पर जुर्माना दोगुना किया : सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद केंद्र सरकार ने पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना दोगुना कर दिया है। पर्यावरण मंत्रालय ने 6 नवंबर को एक नोटिफिकेशन जारी करके इसकी जानकारी दी। 3. भारती एयरटेल ने लद्दाख के सीमावर्ती शहरों में 4जी नेटवर्क शुरू किया : दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने लद्दाख के सीमावर्ती शहर गलवान और दौलत बेग ओल्डी (DBO) में अपना 4जी नेटवर्क शुरू किया है। कंपनी ने 6 नवंबर को इसकी जानकारी दी। 4. अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के साथ-साथ ‘फिल्म बाजार के 18वें संस्करण’ का आयोजन होगा: गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के साथ 20 से 24 नवंबर तक फिल्म बाजार के 18वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इसमें समृद्ध विविधता पेश करने वाली 208 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 6 नवंबर को एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी। अवार्ड (AWARD) 5. ओडिशा की सामाजिक कार्यकर्ता अनिल प्रधान को तीसरा रोहिणी नैय्यर पुरस्कार मिला : 6 नवंबर को ओडिशा के 28 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता अनिल प्रधान को तीसरा ‘रोहिणी नैय्यर पुरस्कार’ मिला। उन्हें यह पुरस्कार ग्रामीण क्षेत्रों में STEM यानी साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स की एजुकेशन में बेहतरीन योगदान के लिए मिला। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 6. भारत-जाम्बिया ने संयुक्त स्थायी आयोग का छठा सत्र आयोजित किया : 6 नवंबर को लुसाका में भारत-जाम्बिया संयुक्त स्थायी आयोग का छठा सत्र आयोजित हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों ने कृषि, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, संस्कृति, आवास और शहरी विकास, वित्त, विकास साझेदारी, छात्रवृत्ति और क्षमता निर्माण, रक्षा, खान और खनिज संसाधन, परिवहन और संचार के साथ-साथ जल के क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा और चर्चा की। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 7 नवंबर का इतिहास : हर साल 7 नवंबर को देश में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के साथ ही कैंसर से जूझ रहे मरीजों का हौसला बढ़ाया जाता है। यह पहली बार 7 नवंबर 2014 को मनाया गया था। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भारत को पोलियो मुक्त बनाने वाले डॉ. हर्ष वर्धन द्वारा इस दिवस को मनाने की शुरुआत की गई थी। बीते दिन के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… 1. करेंट अफेयर्स 6 नवंबर : ट्रम्प का अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति बनना तय; ‘पीएम विद्यालक्ष्मी योजना’ को मंजूरी; महाराष्ट्र के नए DGP बने संजय वर्मा ‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा का निधन हुआ। नितिन गडकरी ने पुणे में जैन संग्रहालय और ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। वहीं, दिल्ली सरकार ने एंटी ओपन बर्निंग अभियान शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर… 2. करेंट अफेयर्स 5 नवंबर : संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू; IFFI मनाएगा राज कपूर समेत 4 कलाकारों की जन्म-शताब्दी; यूपी मदरसा एक्ट बरकरार रहेगा भारतीय क्रिकेटर ऋद्धिमान साहा ​ने ​​​​​​संन्यास का ऐलान किया। केंद्र सरकार ने हरियाणा, त्रिपुरा और मिजोरम के लिए अनुदान जारी किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भारत ब्रांड चावल और आटा योजना के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। पढ़ें पूरी खबर…