झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और सेकेंड फेज में आज 12 जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। 14,218 पोलिंस स्टेशन में से 31 बूथों पर शाम 4 बजे मतदान खत्म हो जाएगा। इसमें 1.23 करोड़ वोटर्स शामिल होंगे। वहीं, वोटिंग शुरू होते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने केंद्रीय सुरक्षा बलों पर आदिवासियों को डराने का आरोप लगाया है। और चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 51 सीट जीतने का दावा किया है। सेकेंड फेज की 38 में से 18 सीटें संथाल, 18 सीटें उत्तरी छोटानागपुर और दो सीटें रांची जिले की हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 528 कैंडिटेट्स मैदान में हैं। इनमें से 55 महिला उम्मीदवार हैं। 127 करोड़पति हैं, जबकि 148 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। इसी फेज में JMM अध्यक्ष शिबू सोरेन के परिवार के चार लोग चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें बेटा और सीएम हेमंत सोरेन, बहू कल्पना सोरेन, छोटे बेटे बसंत सोरेन, बड़ी बहू सीता सोरेन हैं। इसके अलावा पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और विपक्ष के नेता अमर बाउरी, मंत्री इरफान अंसारी भी चुनाव लड़ रहे हैं। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इस फेज की 38 सीटों में NDA की तरफ से भाजपा 32 और आजसू 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, INDIA ब्लॉक में झामुमो 20, कांग्रेस 12, राजद 2 और माले 4 सीटों पर लड़ रही है। राज्यवार चुनाव के अपडेट्स जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें… 5 राज्यों की 15 विधानसभा, 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर वोटिंग उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर वोटिंग…