सेंसेक्स में 5 महीने बाद करीब 2000 अंकों की तेजी:सोना एक दिन में ₹855 महंगा हुआ, अमेरिका में रिश्वत के आरोप के बाद सेबी अडाणी की जांच करेगी

कल की बड़ी खबर शेयर मार्केट से जुड़ी रही। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (22 नवंबर) को सेंसेक्स 1961 अंक (2.54%) की तेजी के साथ 79,117 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 557 अंक (2.39%) की तेजी रही, ये 23,907 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, सोने के भाव में बढ़त देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 855 रुपए बढ़कर 77,787 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसके दाम 76,932 रुपए प्रति दस ग्राम थे। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सेंसेक्स में 5 महीने बाद करीब 2000 अंकों की उछाल : निवेशकों की वेल्थ ₹7.25 लाख करोड़ बढ़ी; अडाणी ग्रुप के 10 में से 6 शेयर्स चढ़े हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (22 नवंबर) को सेंसेक्स 1961 अंक (2.54%) की तेजी के साथ 79,117 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 557 अंक (2.39%) की तेजी रही, ये 23,907 के स्तर पर बंद हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना ₹855 बढ़कर ₹77,787 पर पहुंचा : चांदी ₹533 चढ़कर ₹90,850 प्रति किलो हुई, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत सोने के भाव में शुक्रवार (22 नवंबर) को बढ़त देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 855 रुपए बढ़कर 77,787 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसके दाम 76,932 रुपए प्रति दस ग्राम थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. अडाणी ग्रुप पर अमेरिका में रिश्वत-धोखाधड़ी का आरोप : सेबी डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन को लेकर जांच करेगी, आज ग्रुप के 10 में से 6 शेयर चढ़े​​​​​​​​​​​​​​ ​​​​​​​सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI अब अडाणी ग्रुप पर गलत जानकारी देने और निवेशकों को गुमराह करने के लिए जांच कर सकती है। मार्केट रेगुलेटर सेबी इस बात की जांच करेगी कि अडाणी ग्रुप ने बाजार में होने वाली एक्टिविटीज की जानकारी के डिस्क्लोजर के लिए अनिवार्य नियमों का उल्लंघन किया है या नहीं।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस का शेयर 2.89% ऊपर 280.90 पर लिस्ट : इश्यू प्राइस ₹273 था, ये ट्रक ऑपरेटर्स के लिए देश का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस लिमिटेड का शेयर आज (22 नवंबर) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इश्यू प्राइस से 2.89% ऊपर 280.90 पर लिस्ट हुआ। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 2.22% ऊपर 279.05 पर लिस्ट हुआ। जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस के IPO का इश्यू प्राइस ₹273 प्रति शेयर था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. इनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स का IPO ओपन हुआ : 26 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे निवेशक, मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,948 इनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO आज ओपन हो गया है। निवेशक इस इश्यू के लिए 26 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। 29 नवंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. महिंद्रा XEV 9e और BE 6e 26-नवंबर को लॉन्च होगी : 59kWh और 79kWh बैटरी पैक के साथ आएंगी दोनों ईवी, ADAS जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी दो इलेक्ट्रिक कार XEV 9e और BE 6e को 26 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने नया टीजर जारी कर दोनों कार के बैटरी पैक का खुलासा किया है। दोनों ईवी 59kWh और 79kWh बैटरी पैक के साथ आएंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 7. वीवो Y300 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च : 32MP सेल्फी कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग, शुरुआती कीमत ₹21,999 टेक कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में Y300 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मिड बजट सेग्मेंट इस फोन को 32MP सेल्फी कैमरा, 50MP प्राइमरी कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। वीवो Y300 5G को 8GB रैम के साथ दो वैरिएंट में उतारा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…