14 राज्यों की 46 विधानसभा और 2 लोकसभा (वायनाड, नांदेड़) सीटों पर काउंटिंग पूरी हो चुकी है। वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी ने CPI के सत्यन मोकेरी को 4 लाख 10 हजार वोटों से हराया। भाजपा की नव्या हरिदास (1 लाख 9 हजार वोट) तीसरे नंबर पर रहीं। प्रियंका अपने भाई राहुल के 5 साल पुराने जीत का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाईं। राहुल ने 2019 के लोकसभा चुनाव में CPI (M) के पीपी सुनीर को 4 लाख 31 हजार वोटों के अंतर से हराया था। महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस के रवीन्द्र वसंत राव चव्हाण ने भाजपा के संतुक हंबार्डे को 1457 वोट से हराया। यहां आखिरी राउंड की गिनती में देर रात 10 बजे के करीब परिणाम घोषित हुआ। मध्य प्रदेश की विजयपुर सीट पर कांग्रेस से भाजपा में आए वन मंत्री रामनिवास रावत हार गए। वहीं, उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों में से भाजपा गठबंधन को 7 और सपा को 2 सीटों पर जीत मिली है। 46 सीटों पर भाजपा गठबंधन 24, कांग्रेस 7, TMC 6, सपा 3, AAP 3, CPI-M, नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और भारत आदिवासी पार्टी 1-1 सीटों पर आगे चल रही हैं। भाजपा गठबंधन में जेडीयू, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM), असम गण परिषद (AGP), यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी (UPP) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) शामिल हैं। चुनाव से पहले इन 46 सीटों में से 27 सीटों पर विपक्ष का कब्जा था। इनमें अकेले कांग्रेस के पास 13 सीटें थीं। वहीं, भाजपा की 11 सीटों समेत NDA के पास कुल 17 सीटें थीं। इस तरह से भाजपा गठबंधन को कुल 7 सीटों का फायदा है। केरल और वायनाड लोकसभा उपचुनाव के रिजल्ट 15 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे … राज्यवार उपचुनाव के रिजल्ट्स यहां पढ़ें… उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का रिजल्ट… राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का रिजल्ट… पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का रिजल्ट… MP की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का रिजल्ट… छत्तीसगढ़ की 1 विधानसभा सीट पर उपचुनाव का रिजल्ट… महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट… झारखंड विधानसभा चुनाव का रिजल्ट… उपचुनाव से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…