महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार, 230 सीटें जीतीं:शिंदे बोले- CM तीनों पार्टियां मिलकर तय करेंगी; फडणवीस ने कहा- एक हैं तो सेफ हैं

महाराष्ट्र में महायुति फिर से सरकार बनाने जा रही है। महायुति को 230 सीटों पर जीत हासिल हुई है। भाजपा ने 132, शिवसेना ( एकनाथ शिंदे) ने 57 और NCP (अजित पवार) ने 41 सीटें जीतीं। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला महा विकास अघाड़ी (MVA) 46 सीटों पर सिमट गया। शिवसेना (उद्धव) 20, कांग्रेस 16 और NCP (शरद पवार) के हिस्से 10 सीटें आईं। 2 सीटें सपा ने जीती हैं। 10 सीटें अन्य के खाते में गईं। मुख्यमंत्री शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तीनों पार्टी मिलकर तय करेंगी कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इससे पहले फडणवीस ने सोशल मीडिया पर लिखा था- एक हैं तो सेफ हैं। ​​​​​​महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल है, जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) है। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 2019 के मुकाबले इस बार 4% ज्यादा वोटिंग हुई। 2019 में 61.4% वोट पड़े थे। इस बार 65.11% वोटिंग हुई। रिजल्ट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… झारखंड की 81 विधानसभा सीटों का रिजल्ट… 15 राज्यों की 46 विधानसभा, वायनाड और नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव का रिजल्ट…