भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत स्थिति में है। 534 रन चेज कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लंच ब्रेक तक 117 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए हैं। ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श नाबाद हैं। हेड फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। मोहम्मद सिराज ने स्टीव स्मिथ (17 रन) और उस्मान ख्वाजा (4 रन) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। सोमवार को मैच का चौथा दिन है और पहला सेशन जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने सुबह 12/3 के स्कोर से खेलना शुरू किया था। रविवार को मार्नस लाबुशेन 3, कप्तान पैट कमिंस 2 और नाथन मैकस्वीनी शून्य आउट हुए थे। जबकि भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल (161 रन) और विराट कोहली (100*) के शतकों के सहारे अपनी दूसरी पारी पारी 487/6 पर घोषित की थी। इससे ऑस्ट्रेलिया को 534 रन का टारगेट मिला था। भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 104 रन पर सिमट गई थी। भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज। ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लायन।