शादी किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा फैसला होता है। किसी के लिए यह तय करना आसान नहीं होता कि अपनी बाकी की जिंदगी किसके साथ और कैसे बितानी है। ऐसे में आप जिसे अपने लाइफ पार्टनर के रूप में चुनने जा रहे हैं, उसके विचारों व अपेक्षाओं के बारे में जानना बेहद जरूरी है। इसके लिए शादी के बंधन में बंधने से पहले उससे बातचीत करना आवश्यक है। हालांकि ये बातचीत शुरू में मुश्किल लग सकती है। लेकिन ये रिश्ते में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यही बातचीत आपके रिश्ते की नींव होती है। तो आज रिलेशनशिप कॉलम में हम बात करेंगे कि शादी से पहले लड़का या लड़की से कौन से सवाल पूछने चाहिए। साथ ही ये भी जानेंगे कि उसमें कैसी क्वालिटीज हों तो शादी के लिए ‘हां’ कह सकते हैं। शादी से पहले कौन से सवाल पूछने चाहिए? शादी का निर्णय लेने से पहले व्यक्ति को अपने होने वाले जीवनसाथी से कुछ बेसिक सवाल जरूर पूछने चाहिए। इसमें उसकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कुछ सवालों को शामिल किया जा सकता है। इससे दोनों को एक-दूसरे के बारे में जानने में मदद मिलती है। नीचे दिए ग्राफिक से समझिए कि शादी से पहले लड़का या लड़की से कौन से सवाल पूछ सकते हैं। अब आइए ऊपर दिए कुछ जरूरी पॉइंट्स के बारे में विस्तार से बात करते हैं। फाइनेंस से जुड़े सवाल बहुत से लोग शादी से पहले पैसे के मामले पर बात करने से हिचकिचाते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। ये एक बेहद महत्वपूर्ण सवाल है। शादी से पहले अपनी इनकम व कर्ज के बारे में खुलकर और ईमानदारी से बात करनी चाहिए। फाइनेंशियल गोल पर भी चर्चा करना एक बहुत अच्छा विचार है। इससे भविष्य में दोनों मिलकर उस पर काम कर सकते हैं। डर के बारे में भी जानना जरूरी शादी से पहले होने वाले पार्टनर के सपनों और जुनून के बारे में जानना जितना जरूरी है, उतना ही उसके डर के बारे में जानना भी है। इससे आप उसकी अच्छे से केयर कर सकते हैं और उसके स्वभाव के बारे में भी जान सकते हैं। विवादों से निपटने को लेकर सवाल रिश्ते में बहस या झगड़े होना काफी सामान्य बात है। लेकिन इसके बाद व्यक्ति कैसे रिएक्ट करता है, ये जानना जरूरी है। इससे भविष्य में होने वाले किसी भी बड़े विवाद से बचा सकता है। इसके लिए आप ये पूछ सकते हैं कि उन्हें बहस के तुरंत बाद थोड़ी दूरी चाहिए होती है या वे कुछ देर बाद बात करना पसंद करते हैं। धर्म और अध्यात्म से जुड़ा सवाल चाहे आप धार्मिक हों या नहीं, आपको अपने होने वाले लाइफ पार्टनर से इसे लेकर बात करनी चाहिए। इसमें दोनों के विचारों को मैच करना जरूरी नहीं है। लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि दोनों एक-दूसरे के धार्मिक और आध्यात्मिक विचारों के प्रति सम्मान रखें। लाइफस्टाइल से जुड़ा सवाल आप जिसे लाइफ पार्टनर के रूप में चुनने जा रहे हैं, वह किस तरह की लाइफस्टाइल पसंद करता है। शादी से पहले इस बारे में बात करना जरूरी है क्योंकि आखिरकार अब आप दोनों पूरी जिंदगी एक साथ रहने वाले हैं। हो सकता है कि इस पर दोनों के विचार न मिलें। लेकिन इसे बातचीत के साथ सुलझाया जा सकता है। वर्क और फैमिली लाइफ से जुड़ा सवाल ये एक बड़ा सवाल सवाल है क्योंकि कई बार इसे लेकर चीजें उलझ जाती हैं। इसलिए शादी से पहले वर्क और फैमिली लाइफ के बीच संतुलन बनाने के बारे में सवाल पूछना एक अच्छा विचार है। अगर आप दोनों वर्किंग हैं तो ये सवाल और भी जरूरी हो जाता है। पेरेंटिंग से जुड़ा सवाल अब वह दौर गया, जब लोग बेबी प्लानिंग या पेरेंटिंग के बारे में बात करने से शरमाते थे। आज के समय में शादी से पहले लड़का-लड़की दोनों को इस पर जरूर चर्चा करनी चाहिए। सेहत से जुड़ा सवाल शादी से पहले अपने होने वाले लाइफ पार्टनर की सेहत के बारे में जानना जरूरी है। यह जानना जरूरी है कि कहीं उसे कोई सीरियस हेल्थ इशू तो नहीं है? अगर आप भी किसी हेल्थ इशू का सामना कर रहे हैं तो इस बारे में जरूर बताएं। इस विषय पर ईमानदारी से बात करना बहुत जरूरी है। नशे को लेकर सवाल अपने होने वाले जीवनसाथी की बुरी आदतों को नहीं जानना भविष्य में कई संकटों को जन्म दे सकता है। इसके लिए आप उससे शराब या स्मोकिंग से जुड़ा सवाल पूछ सकते हैं। अगर आप खुद इन चीजों की गिरफ्त में हैं तो उसे इस बारे में खुलकर बताएं। शादी के लिए देखें ये क्वालिटीज शादी एक दिन का रिश्ता नहीं होता। इसलिए इस रिश्ते में लड़का और लड़की के विचार मैच होना जरूरी है। ये एक हेल्दी रिलेशनशिप की नींव है। इसके अलावा भी कुछ चीजें हैं, जिन्हें शादी से पहले होने वाले पार्टनर में जरूर नोटिस करना चाहिए। इसे नीचे ग्राफिक से समझिए-