रिलेशनशिप- चार दिन एक्सरसाइज की, फिर आलस ने घेर लिया:क्या करें कि रोज दौड़ लगाने का मन करे, साइकोलॉजिस्ट ने दिए 9 सुझाव

‘कल से रोज सुबह उठूंगा, दौड़ने जाऊंगा और एक्सरसाइज शुरू करूंगा।’ हममें से न जाने कितने लोग हर रोज खुद से ये वादा करके लेटते हैं और सुबह होते-होते इसे भूल जाते हैं। नींद, आलस और नकारात्मक इच्छाशक्ति उन्हें उठने नहीं देती है। कई बार लोग एक्सरसाइज शुरू तो करते हैं, लेकिन वे इसे हमेशा के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल नहीं कर पाते हैं। कुछ दिन बाद ही आलस उन पर हावी होने लगता है। एक्सरसाइज शुरू करना जितना कठिन है, उससे कहीं ज्यादा कठिन उस पर टिके रहना है। एक्सरसाइज को आदत बनाने के लिए दृढ़ संकल्प, अनुशासन और पॉजिटिव एटीट्यूड की जरूरत होती है। हालांकि कोई भी इसे ठान ले तो ये असंभव भी नहीं है। सही स्ट्रेटजी और टाइम मैनेजमेंट से इसे अपने रूटीन वर्क में शामिल किया जा सकता है। तो आज रिलेशनशिप कॉलम में हम बात करेंगे कि रोजाना एक्सरसाइज के लिए खुद को कैसे मोटिवेट करें। साथ ही जानेंगे कि इसकी शुरुआत कैसे करें? एक्सरसाइज से फिजिकल और मेंटल हेल्थ होती बेहतर आजकल अधिकांश बीमारियां बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के कारण होती हैं। ऐसे में नियमित एक्सरसाइज करना जरूरी है। ये न सिर्फ फिजिकल बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। एक्सरसाइज करने से बॉडी में एंडोर्फिन नामक हॉर्मोन रिलीज होता है, जो स्ट्रेस को कम करता है और ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। एक्सरसाइज के लिए मोटिवेशन जरूरी एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए सबसे जरूरी चीज सेल्फ मोटिवेशन है। इसके लिए मजबूत इच्छाशक्ति और सेल्फ कंट्रोल की आवश्यकता होती है। अगर आप एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करना चाहते हैं तो कुछ बातों का जरूर ख्याल रखें। नीचे दिए ग्राफिक से इसे समझिए- एक्सरसाइज रूटीन को ऐसे बनाएं जीवन का हिस्सा रोजाना एक्सरसाइज करना किसी के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लोग जोश में आकर जिम की 3 या 6 महीने की मेंबरशिप ले लेते हैं। लेकिन कुछ ही दिनों में उनकी इच्छाशक्ति कम होने लगती है। वे इसे लेकर तरह-तरह की बहाने बनाने लगते हैं। हालांकि कुछ आसान और प्रभावी तरीकों से हम एक्सरसाइज को अपनी आदत बना सकते हैं। नीचे दिए पॉइंटर्स से इसे समझिए- लोग एक्सरसाइज बीच में ही क्यों बंद कर देते हैं एक्सरसाइज न करने या बीच में बंद करने के लिए लोगों के पास कई बहाने हो सकते हैं। जैसेकि समय की कमी, थकान या बहुत सारा काम। हालांकि इसके पीछे की मुख्य वजह मोटिवेशन की कमी है। इसके अलावा भी कुछ चीजें हैं, जिनकी वजह से लोग बीच में एक्सरसाइज करना बंद कर देते हैं। इसे नीचे ग्राफिक से समझिए- कैसे करें एक्सरसाइज की शुरुआत अगर आपने पहले कभी एक्सरसाइज नहीं की है तो शुरुआत में कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। इसे नीचे पॉइंटर्स से समझिए- एक्सरसाइज के लिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी एक्सरसाइज को अपनी आदत बनाने के लिए टाइम मैनेजमेंट सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए समय पर सोने और जागने की आदत डालें। एक्सरसाइज के लिए एक समय निर्धारित करें और उस समय पर रोजाना खुद को तैयार रखें। कोशिश करें कि एक्सरसाइज में एक भी दिन का गैप न हो। रोज कितनी देर करें एक्सरसाइज आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति को 30 मिनट रोजाना या प्रति सप्ताह कम-से-कम 150 मिनट एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो एक्सरसाइज के लिए अतिरिक्त समय देना जरूरी है। हालांकि एक्सरसाइज के समय अपनी शारीरक क्षमता का ध्यान रखें। रोजाना घंटों एक्सरसाइज करने से भी बचें।