महाराष्ट्र में बस हादसा, 12 की मौत, 18 घायल:बाइक सवार को बचाने के दौरान बस रेलिंग से टकराकर पलटी, 30 ज्यादा यात्री सवार थे

महाराष्ट्र के गोदिंया में शुक्रवार दोपहर बस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई। 18 से ज्यादा यात्री घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर बताई गई है। दरअसल, महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की शिवशाही बस (MH 09 EM 1273) भंडारा से गोदिंया आ रही थी। हादसा गोंदिया से 30 किमी पहले खजरी गांव के पास हुआ। लोगों के मुताबिक घटना 12.30 बजे के करीब की है। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर से बस अनकंट्रोल हुई और सड़क किनारे की रेलिंग से टकराने के बाद पलट गई। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया। हादसे की 5 तस्वीर… ………………………………………… महाराष्ट्र से जुड़ीं अन्य खबरें… 77 साल की महिला महीनेभर डिजिटल अरेस्ट, ₹4 करोड़ ठगे:रिटायर्ड नेवल ऑफिसर को हाई रिटर्न का झांसा देकर ₹11 करोड़ ऐंठे​​​​​​​ ​​​​​​​साइबर ठगी के दो केसों में दो बुजुर्गों से करीब 15 करोड़ रुपए के फ्रॉड के मामले सामने आए हैं। दोनों मामले मुंबई के हैं। एक मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की जांच चल रही है। पढ़ें पूरी खबर