दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी (AAP) अकेले अपने दम पर लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। दिल्ली में विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। यानी अगले साल जनवरी में किसी भी समय विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। फरवरी में चुनाव होंगे और नई सरकार का गठन होगा। लोकसभा चुनाव से पहले आप और कांग्रेस विपक्षी गठबंधन INDIA का हिस्सा हैं। दिल्ली में लोकसभा चुनाव दोनों एक साथ लड़े थे। हालांकि इसमें दोनों पार्टियों को कोई भी सीट नहीं मिली। अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP और कांग्रेस सीट-बंटवारे के समझौता नहीं हो सका। इसके बाद दोनों अलग-अलग चुनाव लड़े थे। केजरीवाल बोले- पानी फेंके जाने की घटना के लिए शाह जिम्मेदार
केजरीवाल ने शनिवार को उनके ऊपर पदयात्रा के दौरान पानी फेंके जाने की घटना के लिए भी BJP और गृह मंत्री अमित शाह को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगा थी कि अमित शाह दिल्ली की कानून व्यवस्था सुधारने ठोस कदम उठाने के निर्देश देंगे लेकिन उन्होंने मुझपर ही हमला करा दिया। दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए
केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था के लिए फिर एक बार केंद्र सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा- दिल्ली में बिजनेसमैन को फिरोती के कॉल आते हैं। पैसे न देने पर दुकान के बाहर फायरिंग हो जाती है।पिछले 2-3 साल में दिल्ली की कानून व्यवस्था बद से बत्तर होती जा रही है। इससे पहले केजरीवाल ने शुक्रवार को शनिवार को पंचशील पार्क में भी कानून व्यवस्था पर गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था- मैं अमित शाह से पूछना चाहता हूं – आप इसके खिलाफ कब कार्रवाई करेंगे? जब से वे गृह मंत्री बने हैं, दिल्ली में स्थिति बद से बदतर होती चली गई है। नरेश बाल्यान को गैंगस्टर का विक्टिम बताया AAP विधायक नरेश बाल्यान को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई साल 2023 के जबरन वसूली मामले में की गई। केजरीवाल ने बाल्यान को गैंगस्टर का विक्टिम बताया। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले बाल्यान को लगातार फोन आ रहे थे। उनसे फिरौती मांगी जा रही थी। परिवार और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इसके बाद बाल्यान ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई। केजरीवाल ने FIR की कॉपी भी दिखाई। उन्होंने कहा कि नरेश बाल्यान को कपिल सांगवान उर्फ नंदू के कई कॉल आए। BJP ने ऑडियो क्लिज जारी किया
शनिवार को ही भाजपा ने उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बाल्यान का एक ऑडियो क्लिप जारी किया था। भाजपा का कहना है कि नरेश का संबंध गैंगस्टर से है और वह वसूली गैंग चलाते हैं। वो हवाला के जरिए पैसों का लेनदेन करते हैं। बाल्यान ने ऑडियो को फेक बताया
बाल्यान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में अमित के पोस्ट को रिट्वीट किया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने इस ऑडियो को गलत बताते हुए सभी चैनलों से फर्जी खबर को हटवाया था। ये कई साल पुराना मामला है। जब केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर भाजपा को घेरा तो ये कई साल पुरानी फर्जी खबर लेकर आए हैं। केजरीवाल अक्टूबर से पदयात्रा पर
शराब नीति केस में 13 सितंबर को जेल से छूटने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आतिशी ने 21 सितंबर को नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। अक्टूबर से केजरीवाल दिल्ली में पदयात्रा कर रहे हैं। ——————————- आम आदमी पार्टी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान पानी फेंका:आरोपी की समर्थकों ने पिटाई की, AAP बोली- BJP ने हमला कराया दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने पानी फेंका। समर्थकों ने मौके पर ही आरोपी की पिटाई कर दी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम अशोक झा है और वह खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर तैनात है। उसे हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। पूरी खबर पढ़िए… चंडीगढ़ में जुटेंगे प्रदेश भर से AAP नेता:निकाय चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति, उम्मीदवारों से 3 दिसंबर तक मांगे आवेदन पंजाब में होने वाले नगर निगम और नगर परिषद चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की अहम बैठक आज यानी 1 दिसंबर को चंडीगढ़ में होने जा रही है। इस बैठक की अगुवाई पार्टी के नवनियुक्त प्रधान अमन अरोड़ा करेंगे। पार्टी ने नगर निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से 3 दिसंबर तक आवेदन मांगे हैं। पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया की जाएगी। पूरी खबर पढ़िए…