नमस्कार, कल की बड़ी खबर शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन से जुड़ी रही। किसानों ने मांगे पूरी करने के लिए केंद्र को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। दूसरी बड़ी खबर संसद में पैसे मिलने से जुड़ी रही। सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से 50 हजार रुपए का बंडल मिला। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. शंभू बॉर्डर पर किसानों ने बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, 8 घायल हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर फरवरी से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली जाने का ऐलान किया। लेकिन हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी, जिसे किसानों ने तोड़ दिया। इस दौरान 8 किसान घायल हो गए। इसके बाद प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमने केंद्र को 24 घंटे का समय दिया है। अगर मांगे पूरी नहीं होती तो फिर प्रदर्शन करेंगे। राहुल बोले- किसानों को रोकना गलत: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि किसान अपनी मांगे केंद्र के सामने रखना चाहते हैं। इसी वजह से वे दिल्ली आना चाहते हैं। उन पर आंसू गैस के गोले दागना और उन्हें तरह-तरह से रोकने की कोशिश करना निंदनीय है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. संसद में सिंघवी की सीट से ₹50 हजार कैश मिला, भाजपा बोली- जांच हो राज्यसभा में 500 रुपए का बंडल (50 हजार रुपए) मिलने पर जमकर हंगामा हुआ। सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि सदन में कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से 50 हजार रुपए का बंडल बरामद हुआ। सिंघवी ने सफाई दी कि ₹500 का एक नोट लेकर राज्यसभा जाता हूं। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जांच से पहले किसी का नाम लेना ठीक नहीं है। BJP बोली- जांच हो: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, ‘कांग्रेस नेताओं के पास इतना पैसा है कि वे संसद में बेंच पर बचे हुए पैसे का हिसाब लेने की भी जहमत नहीं उठाते। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मामले की जांच होने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। कांग्रेस बोली- अडाणी मुद्दे से ध्यान हटाने की साजिश: कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि बेंच से बरामद नोट अडाणी मुद्दे से ध्यान भटकाने की साजिश है। अगर कोई जेब में 50,000 रुपए रखता है तो यह कोई अपराध नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने भी जगदीप धनखड़ से मामले की जांच करवाने की मांग की है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. मथुरा की शाही ईदगाह में 1500 नमाजी पहुंचे, बरेली में ड्रोन से छतों पर दिखे पत्थर बाबरी विध्वंस की बरसी और जुमे की नमाज के मौके पर UP में हाई अलर्ट रहा। मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए 1500 लोग पहुंचे। आधार कार्ड चेक करने बाद इन्हें मस्जिद में एंट्री दी गई। अमूमन अभी तक 400 से 500 लोग ही नमाज अदा करने पहुंचते थे। वहीं, बरेली में ड्रोन कैमरे में आला हजरत मस्जिद के पास छतों पर पत्थर नजर आए। पुलिस ने पत्थर हटवाए। जगह-जगह पुलिस ने फ्लैग मार्च किया: अयोध्या के राम मंदिर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर की भी सुरक्षा बढ़ाई गई। ATS कमांडो तैनात रहे। मुरादाबाद में जामा मस्जिद एरिया में डॉग स्क्वायड की मदद से चेकिंग की गई। प्रयागराज, बरेली, कानपुर में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। दरअसल, कल बाबरी विध्वंस की 32वीं बरसी थी। 6 दिसंबर 1992 को कारसेवकों ने विवादित ढांचा ढहा दिया था। पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. बांग्लादेश ने कोलकाता-त्रिपुरा से डिप्लोमैट्स वापस बुलाए, असिस्टेंट हाई कमीशन में तोड़-फोड़ को लेकर ऐक्शन बांग्लादेश की यूनुस सरकार ने कोलकाता और त्रिपुरा से अपने 2 डिप्लोमैट्स को वापस बुला लिया है। 2 दिसंबर को अगरतला में बांग्लादेशी हाई कमीशन में तोड़-फोड़ हुई थी। कोलकाता में भी डिप्टी हाई कमीशन के बाहर विरोध प्रदर्शन हुए थे। इन्हीं घटनाओं को लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने 3 दिसंबर को डिप्लोमैट्स को वापस बुलाने का फैसला किया था। हालांकि, इसकी जानकारी अब सामने आई है। अगरतला में 7 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार: बांग्लादेश इस्कॉन के पूर्व प्रमुख चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के विरोध में 2 दिसंबर को भारत में प्रदर्शन हुए। इसी दौरान 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारी अगरतला स्थित बांग्लादेशी असिस्टेंट हाई कमीशन के परिसर में घुस गए थे। इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. मोदी बोले- पहले की सरकारों ने नॉर्थ-ईस्ट को वोटों से तौला, लेकिन हमने निवेश बढ़ाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने नॉर्थ-ईस्ट के विकास पर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि यहां वोट और सीटें कम थीं। अटल जी की सरकार में नार्थ-ईस्ट के विकास के लिए अलग मंत्रालय बनाया गया था। पीएम मोदी ने ये बातें दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजन तीन दिन के ‘अष्टलक्ष्मी महोत्सव’ के उद्घाटन पर कहीं। इसमें पूर्वोत्तर राज्यों की सांस्कृतिक विरासत दिखाई जा रही है। PM मोदी ने कहा;- केंद्रीय मंत्रियों ने पिछले दशक में पूर्वोत्तर की 700 यात्राएं कीं। हम पूर्वोत्तर को इमोशन, इकॉनामी और इकोलॉजी की त्रिमूर्ति से जोड़ रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. पुष्पा- 2 ने पहले दिन दुनियाभर में ₹294 करोड़ कमाए, शाहरुख की ‘जवान’ को पीछे छोड़ा अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा- 2 सिनेमाघरों में ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 294 करोड़ रुपए की कमाई की। इसमें इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 175.1 करोड़ रुपए रहा। इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन में पुष्पा- 2 अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसके हिंदी वर्जन ने 72 करोड़ रुपए की कमाई की है। हिंदी वर्जन में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। जवान ने पहले दिन हिंदी बेल्ट में करीब 65 करोड़ का कलेक्शन किया था। RRR का रिकॉर्ड भी टूटा: इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में भी पुष्पा- 2 ने एसएस राजामौली की फिल्म RRR के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। RRR ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ की ओपनिंग की थी, जबकि पुष्पा- 2 का कलेक्शन 175.1 करोड़ रुपए रहा। पूरी खबर यहां पढ़ें… 7. महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र आज से, कालिदास कोलंबकर प्रोटेम स्पीकर बने महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद भाजपा विधायक कालिदास कोलंबकर ने शुक्रवार को प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ ली। 70 साल के कोलंबकर 9 बार के विधायक हैं और नई विधानसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। आज से विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र शुरू होगा। प्रोटेम स्पीकर 288 विधायकों को सदन में शपथ दिलाएंगे। फिर 9 दिसंबर को 15वीं विधानसभा के लिए अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे। इससे पहले 5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे, अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके… बंदरों से फसल बचाने के लिए किसान बने ‘भालू’ यूपी के लखीमपुर खीरी में बंदरों से फसल बचाने के लिए किसान भालू बनकर घूम रहे हैं। घुरघुटा गांव के एक किसान ने बताया कि वो भालू के ड्रेस पहनकर खेतों की रखवाली करते हैं, ताकि बंदर डरकर भाग जाएं और फसल बच जाए।
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… मिथुन राशि वालों को रियल एस्टेट में बड़ी डील हो सकती है। जानिए आज का राशिफल आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… मिथुन राशि वालों को रियल एस्टेट में बड़ी डील हो सकती है। जानिए आज का राशिफल आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…