8 दिसंबर का राशिफल:मिथुन और कुंभ राशि के लोगों को अपना उलझा पैसा वापस मिल सकता है, कर्क राशि वालों को मिलेंगे तरक्की के मौके

8 दिसंबर, रविवार को मिथुन और कुंभ राशि के लोगों को फंसा हुआ या उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। कर्क राशि के नौकरीपेशा लोग टारगेट पूरा कर लेंगे। तरक्की के मौके मिलेंगे। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को विशेष अधिकार मिल सकते हैं। मकर राशि के लोगो को किस्मत का साथ और समस्या का समाधान मिल सकता है। मीन राशि वालों को किस्मत का साथ मिल सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन पॉजिटिव
निजी जीवन से जुड़ा फैसला लेने के लिए अनुकूल समय है। फायदेमंद समय है। रूटीन में कुछ बदलाव करेंगे, जो कि सकारात्मक होंगे। आपकी लीडरशीप में विशेष काम पूरे होंगे।
नेगेटिव
अपने गुस्से पर कंट्रोल करें। लापरवाही से बचें। किसी नजदीकी रिश्तेदार या दोस्त से मतभेद हो सकता है। दूसरों की वजह से आपको आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
व्यवसाय
बिजनेस में फाइनेंस से जुड़े फैसले लेने के लिए अनुकूल समय है। नया काम आज टाल दें। निवेश करने से बचें। महिलाएं अपने करियर को लेकर फायदे की स्थिति में रहेंगी। सरकारी नौकरीपेशा लोग किसी के साथ विवाद में न पड़ें।
लव
जीवनसाथी का अनुशासित स्वभाव घर को व्यवस्थित रखेगा। इससे परिवार में पॉजिटिव माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य
कब्ज और गैस की समस्या से पेट दर्द हो सकता है। घरेलू उपाय या आयुर्वेदिक दवाओं से आराम मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1 पॉजिटिव
किसी करीबी दोस्त से मुलाकात होगी। पूरा दिन अच्छा रहेगा। अपने किसी फैसले पर काम करेंगे और सफल भी होंगे। घर में धार्मिक आयोजन का प्लान बनेगा। परिवार में किसी के लिए अच्छा रिश्ता भी आ सकता है।
नेगेटिव
खर्चे बढ़ने से रोकें, वरना आर्थिक समस्या बढ़ सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें। किसी के बहकावे में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। किसी भी विशेष काम को लेकर सोच-विचार करने में ज्यादा समय न लगाएं। इससे उचित समय हाथ से निकल सकता है।
व्यवसाय
बिजनेस में आपके लिए ठोस फैसले बेहतर होंगे। कामयाबी भी मिलेगी। नए कॉन्टैक्ट बहुत फायदेमंद साबित होंगे। मार्केटिंग के काम और पेमेंट कलेक्ट करने में समय लगाएं। नौकरीपेशा लोग विवाद के कारण मुसीबत में पड़ सकते हैं।
लव
लव पार्टनर से मुलाकात का मौकेा मिलेगा। घर के लोग एक दूसरे की मदद करेंगे। तालमेल बना रहेगा।
स्वास्थ्य
चेस्ट इंफेक्शन हो सकता है। संतुलित दिनचर्या रखें। तुरंत इलाज भी लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9 पॉजिटिव
आज कामकाज में बहुत अच्छा मौका मिल सकता है। फंसा हुआ या उधार दिया पैसा वापस मिलने के योग हैं। घर के बड़े लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर काम करें। सफलता मिलनी तय है। नए लोगों से मेल-मुलाकात भी हो सकती है।
नेगेटिव
किसी की मीठी और लुभावनी बातों में न आएं। किसी से मन की बात कहने में जल्दबाजी न करें। बनते कामों में दिक्कत आ सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। फालतू की मौज मस्ती से दूर रहें।
व्यवसाय
बिजनेस में नए काम करने के लिए दिन ठीक नहीं है। परेशानियों में फंस सकते हैं। कामकाज से संबंधित सभी मामलों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। पुराना कर्जा चल रहा है, तो उसे चुकाने की गतिविधि शुरू हो सकती है।
लव
पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका अपने संबंध मजबूत बनाने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं को समझें।
स्वास्थ्य
अपनी सामर्थ्य से ज्यादा काम करना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5 पॉजिटिव
मिले-जुले प्रभाव वाला दिन रहेगा। ज्यादा काम रहेगा, लेकिन मेहनत के अनुकूल नतीजे भी मिलेंगे। फोन कॉल के जरीए महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित कामों पर ही पूरा ध्यान दें।
नेगेटिव
व्यस्तता के कारण एक्स्ट्रा काम अधूरे रह सकते हैं। दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। मन को संयमित रखें। पैसों से जुड़ा फायदा पाने के लिए गैर कानूनी कामों में दिलचस्पी न लें।
व्यवसाय
बिजनेस में बहुत समय से रुका काम आज पूरा हो सकता है। सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग टारगेट पूरा कर लेंगे। तरक्की के मौके मिलेंगे।
लव
परेशानी में जीवनसाथी की मदद आपके लिए फायदेमंद होगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य
ज्यादा काम और पॉल्यूशन से कमजोरी और थकान हो सकती है। अपने खान-पान और रूटीन को व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4 पॉजिटिव
अपनी गृहस्थी की जिम्मेदारियों को आप बहुत अच्छे से निभाएंगे। आप घर और बाहर दोनों जगह व्यवस्था ठीक तरह से बनाए रखेंगे। अपने प्रोजेक्ट को लेकर किए प्रयास मन मुताबिक तरीके से पूरे हो जाएंगे।
नेगेटिव
मेहमानों के आने से आपके महत्वपूर्ण कामों में रुकावटें आ सकती हैं। जिसकी वजह से स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन हो सकता है। समय का मैनेजमेंट करने से आप मुश्किल से बच सकते हैं। फालतू उलझनों से खुद को दूर रखें।
व्यवसाय
बिजनेस के काम व्यवस्थित करने में दिक्कतें आ सकती हैं। इस समय आप मौजूदा गतिविधियों पर ही अपनी ऊर्जा लगाएं। किसी की मदद से कानूनी अड़चनें दूर होंगी। आपको किसी खास परेशानी से मुक्ति भी मिल सकती है।
लव
बाहरी लोगों का दखल अपने घर की व्यवस्था पर न पड़ने दें। प्रेम संबंधों में खुद को लकी महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य
थोड़ा समय सकारात्मक लोगों के साथ बीताने करने से आप तनावमुक्त रहेंगे। अध्यात्म और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1 पॉजिटिव
मौजूदा समय के अनुसार अपने रूटीन और व्यवहार में बदलाव करने से आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। किसी करीबी दोस्त से मुलाकात आपको खुशी देगी। कोशिश करने पर उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर के बड़े लोगों से गिफ्ट मिल सकता है।
नेगेटिव
स्वभाव में सहजता और धैर्य रखें। ज्यादा पाने की इच्छा और जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखना जरूर है। समय रहते उचित कदम उठाने से परिस्थितियों संभल जाएंगी।
व्यवसाय
व्यवसाय में नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उससे संबंधित अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। जनरल स्टोर से संबंधित व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा, लेकिन कार्य स्थल पर सहकर्मियों के बीच कुछ विवादित स्थिति बन सकती हैं।
लव
पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। युवा वर्ग अपनी दोस्ती में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। वरना आपके मान-सम्मान पर भी बात आएगी।
स्वास्थ्य
तनाव और डिप्रेशन की स्थिति से बचने के लिए सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1 पॉजिटिव
आज का दिन राहत वाला रहेगा। मनचाहे नतीजे मिल सकते हैं। फाइनेंस या निवेश संबंधी कामों पर भी ध्यान दें। घर में मांगलिक कामों की योजना बन सकती है। रुका काम बनने से खुशी मिलेगी।
नेगेटिव
महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट किसी लापरवाही से अधूरा रह सकता है। पारिवारिक माहौल में चल रहे तनाव को आपसी सहयोग से सुलझाने की कोशिश करें। दूसरों की मदद के साथ अपने कामों पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय
व्यवसाय से संबंधित नई योजना या काम शुरू न करें। अभी कामयाबी मिलने की संभावना नहीं है। बेहतर होगा जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान दें। मेहनत ज्यादा रहेगी। कोई कागज न मिलने से दिक्कत हो सकती है।
लव
पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव का असर परिवार पर भी पड़ सकता है। अविवाहित लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है।
स्वास्थ्य
कफ संबंधी समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही न करें। आयुर्वेदिक चीजें खाने से सेहत में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6 पॉजिटिव
पुरानी उलझनों का समाधान मिलना शुरू होगा। नजदीकी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। अपने पराए का आकलन सभी पहलुओं पर करें, फिर ही कोई फैसला लें।
नेगेटिव
दोपहर बाद परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती है। महत्वपूर्ण काम दिन के पहले हिस्से में निपटाने की कोशिश करें। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का प्लान है, तो उसके सभी पहलुओं पर अच्छे से सोच-विचार जरूर करें। खर्चा करते समय बजट को नजरअंदाज न करें।
व्यवसाय
बिजनेस के काम व्यवस्थित रूप से पूरे होते रहेंगे। फोन या मीडिया से आपको महत्वपूर्ण एग्रीमेंट मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अचानक विशेष अधिकार मिल सकते हैं। ज्यादा काम होने से व्यस्तता बढ़ेगी।
लव
परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग में सुखद समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी रहेंगी।
स्वास्थ्य
जोखिम भरे कामों से दूर रहें। वाहन भी सावधानी से चलाएं। इस समय गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 6 पॉजिटिव
निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो बहुत अनुकूल समय है। परिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा लेंगे। पसंदीदा कामों में समय बीताने का मौका मिलेगा। मानसिक रूप से सेहतमंद रहेंगे।
नेगेटिव
कानूनी गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। डाक्यूमेंट्स व्यवस्थित रखें। जुर्माना देना पड़ सकता है। शांत और सहज तरीके से अपने काम पूरे करें। युवा लोग असफलता की वजह से हताश और निराश हो सकते हैं।
व्यवसाय
आपके बिजनेस की योजनाएं सफल रहेंगी। दृढ़ इच्छा शक्ति से काम पूरे हो जाएंगे। पेंडिंग पड़े काम भी साथियों की मदद से पूरे हो जाएंगे। ऑफिस में अपने कामकाज को लेकर ज्यादा गंभीर रहें। आपकी छोटी सी गलती भी नुकसान दे सकती है।
लव
परिवार और बच्चों के साथ समय बीताना सबको खुशी देगा। लव पार्टनर के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य
बहुत जिम्मेदारियां होने से थकान रहेगी। थोड़ा समय एकांत में बीताएं। व्यायाम भी करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6 पॉजिटिव
किस्मत का साथ मिलेगा। समस्या का समाधान मिलेगा। परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात और मनोरंजन संबंधी कामों में खुशनुमा समय बीतेगा। युवा लोग पढ़ाई और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव
मन में किसी के निराशाजनक विचारों को न आने दें। अपने व्यवहार को सहज रखें। बच्चों को सहयोग की भी जरूरत पड़ेगी, इसलिए थोड़ा समय उनके लिए भी निकालें। किसी को भी वादा करने से पहले अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय
बिजनेस के मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। कुछ नए व्यवसायिक एग्रीमेंट मिलेंगे। इस दरमियान किसी भी कागज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के योग हैं।
लव
घर में सुख-शांति रहेगी। वैवाहिक संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य
दांत के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। एसिडिटी बढ़ाने वाली चीजें खाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1 पॉजिटिव
फंसा हुआ या उधार दिया पैसा वापस मिलने की प्रबल संभावना है। निजी और आर्थिक मामलों में अपने नजदीकी दोस्तों और परिवार वालों की सलाह जरूर लें। आपको कोई फैसला लेने में आसानी होगी। करीबी लोगों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
नेगेटिव
अचानक घर में मेहमानों के आने से महत्वपूर्ण कामों में रुकावट आ सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं। अपने व्यवहार में धैर्य और लचीलापन रखें। थोड़ा विनम्र रहें। समय रहते गलतियों को सुधारने की कोशिश करें।
व्यवसाय
बिजनेस में आपके नेतृत्व और प्रबंधन से सभी काम अच्छे से पूरे हो जाएंगे। जल्दबाजी न करें। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। ऑफिस की जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। अधिकारियों का भी मार्गदर्शन मिलेगा।
लव
परिवार वालों के साथ आनंद से समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी।
स्वास्थ्य
वर्तमान मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। आलस्य और सुस्ती भरा दिन रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4 पॉजिटिव
किस्मत का साथ मिलेगा। अपने सभी काम पूरे कर लेंगे। स्टूडेंट्स को किसी प्रतियोगिता के लिए आवेदन करना है, तो अनुकूल समय है। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है।
नेगेटिव
फिजूल खर्च भी हो सकते हैं। किसी भी तरह का रिस्क लेने से परहेज करें। अपने उसूलों से किसी भी प्रकार का समझौता न करें। मानसिक सुकून पाने के लिए एकांत या धार्मिक स्थल पर समय बीताएं।
व्यवसाय
बिजनेस में सुनहरा मौका मिल सकता है। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी या परिवार वालों की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। युवा लोगों के लिए व्यवसाय में उन्नति के लिए नए मौके सामने आ सकते हैं।
लव
विवाहित जीवन मधुर रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को विवाह के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य
कभी-कभी तनाव या डिप्रेशन जैसी स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा मन की बातें किसी विश्वसनीय इंसान से जरूर शेयर करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9