संसद के शाीतकालीन सत्र का आज 12वां दिन है। संसद परिसर में विपक्षी सांसद तिरंगा और फूल लेकर पहुंचे और NDA सांसदों को दिए। वहीं, राज्यसभा में सभापति के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर हंगामा हुआ। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में कहा कि 72 साल बाद किसान का बेटा उपराष्ट्रपति बना। ऐसा सभापति मिलना मुश्किल है। विपक्ष ने सदन की गरिमा दिखाई है। जॉर्ज सोरोस और कांग्रेस के बीच रिश्ता क्या है, उन्हें ये बताया चाहिए। कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। 11 दिसंबर को विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा के जनरल सेक्रेटरी पीसी मोदी को धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। इस नोटिस में कांग्रेस, TMC, AAP, सपा, DMK, CPI, CPI-M और RJD समेत विपक्षी पार्टियों के 60 सांसदों के दस्तखत हैं। विपक्ष का आरोप है कि राज्यसभा के सभापति और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पक्षपातपूर्ण तरीके से सदन चलाते हैं और विपक्ष को बोलने नहीं देते। प्रियंका बोलीं- सरकार रोज सदन स्थगित करा रही
प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि हम जो प्रदर्शन कर रहे हैं, वो बाहर कर रहे हैं। हम रोज कोशिश करते हैं, लेकिन वे (सरकार) चर्चा नहीं चाहते। रोज किसी न किसी बहाने सदन को स्थगित करा रहे हैं। रिजिजू बोले थे- राहुल के अलावा सभी सांसद चर्चा चाहते हैं
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कोई भी मुद्दे हों, हम सदन की कार्यवाही बाधित नहीं करेंगे। सपा, TMC और कांग्रेस समेत कई पार्टियों के सांसद मेरे पास आए थे। कांग्रेस राज्यसभा में चर्चा करना चाहती है, सिर्फ राहुल गांधी कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेना चाहते। शायद उनका संसदीय लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। संसद परिसर में मंगलवार को विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन की 4 तस्वीरें निशिकांत बोले- कुछ लोग खालिस्तान और अलग कश्मीर बनाना चाहते हैं, 4 बयान निशिकांत दुबे (भाजपा)- लोकतंत्र में मेरी आवाज दबाई जा रही है। विपक्ष मुझे बोलने नहीं दे रहा। पहले वे मेरे 10 सवाल सुन तो लें। इनमें बात करने की हिम्मत ही नहीं। इन्होंने अंग्रेजों के साथ मिलकर भारत और पाकिस्तान बना दिया। आज जॉर्ज सोरोस के साथ मिलकर खालिस्तान और कश्मीर बनाना चाहते हैं। संजय राउत (शिवसेना, उद्धव गुट)- राहुल गांधी के नेतृत्व पर कोई सवाल नहीं उठा रहा। वे हमारे नेता हैं। देश में सरकार के खिलाफ जो माहौल तैयार किया है, उसमें राहुल जी का योगदान सबसे बड़ा है। ममता, अखिलेश जी, लालू जी की सबकी अलग-अलग राय है, लेकिन हमने मिलकर INDIA अलायंस बनाया। अगर कोई नई बात रखना चाहता है, INDIA ब्लॉक को ताकत देना चाहता है तो उस पर विचार होना चाहिए। कांग्रेस को भी इसमें शामिल होकर अपनी बात रखनी चाहिए। राम गोपाल यादव (सपा)- मैं समझ नहीं पा रहा कि संविधान में किस बात पर चर्चा हो रही है। इन्हें मौलिक अधिकारों पर चर्चा करानी चाहिए। किस तरीके से मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। संविधान की आत्मा मौलिक अधिकार हैं और मौलिक अधिकार के बिना संविधान कुछ नहीं है। गौरव गोगोई (कांग्रेस)- आज हमने संसद में देखा कि स्पीकर ने सदन की गरिमा की बात की। जब प्रश्नकाल शुरू हुआ तो सत्ता पक्ष के सदस्यों ने सदन स्थगित करने का बहाना बना दिया। हम पिछले कई दिनों से देख रहे हैं कि सत्ता पक्ष की वजह से सदन नहीं चल रहा है। मैंने इतना पक्षपाती सभापति नहीं देखा- दिग्विजय
संसद के बाहर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मैंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कभी इतना पक्षपाती सभापति नहीं देखा है। वे सत्ता पक्ष के सांसदों को नियम के विपरीत बोलने की छूट देते हैं, जबकि विपक्षी सांसदों को चुप कराते हैं।’ राहुल ने मोदी-अडाणी का मुखौटा लगाए सांसदों का इंटरव्यू लिया संसद में सोमवार को राहुल गांधी रिपोर्टर के रोल में दिखे। विपक्ष के दो सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडाणी का मुखौटा लगाया और राहुल से बातचीत की। राहुल ने मोदी-अडाणी के संबंध, अमित शाह की भूमिका और संसद न चलने पर करीब 8 सवाल किए। राहुल ने पूछा कि आप अपने रिश्ते के बारे में बताइए। मुखौटा पहने सांसदों ने कहा कि हम दोनों सब मिलकर करेंगे। राहुल ने आगे पूछा कि आपकी कबसे पार्टनरशिप चल रही है? इस पर मुखौटा लगाए सांसदों ने कहा कि सालों साल से। पूरी खबर पढ़ें … BJP सांसद बोले- राहुल ने पीएम के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्षी नेता संसद में मुखौटा पहनकर खड़े होते हैं और प्रधानमंत्री के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। वे देश के लोकतंत्र का सम्मान करना नहीं जानते। इनको देश के उद्योगपति नहीं चाहिए, इन्हें विदेश के उद्योगपति चाहिए। इन्हें जॉर्ज सोरोस चाहिए जो भारत में अस्थिरता पैदा करें। कांग्रेस की फंडिग को लेकर BJP का हंगामा संसद में भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस की फंडिंग को लेकर हंगामा किया। भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया था कि सोनिया गांधी ऐसे संगठन से जुड़ी हैं, जो कश्मीर को भारत से अलग करने की वकालत करता है। इस संगठन को जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन की तरफ से फंडिंग मिलती है। इस संगठन का नाम फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशिया पेसिफिक (FDL-AP) है। सोनिया इसकी सह-अध्यक्ष (CO) हैं। भाजपा का कहना है राहुल गांधी कई बार खोजी पत्रकारों के संगठन OCCRP की रिपोर्ट का हवाला देकर केंद्र सरकार पर हमला करते हैं। इस संगठन को भी जॉर्ज सोरोस से फंडिंग मिलती है। कांग्रेस इनके साथ मिलकर भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने और मोदी सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। संसद के शीतकालीन सत्र में पिछली 10 कार्यवाही… 25 नवंबर: पहला दिन- राज्यसभा में धनखड़-खड़गे के बीच बहस
27 नवंबर: दूसरा दिन- संसद में अडाणी मुद्दे पर हंगामा:विपक्ष का नारा- देश को लूटना बंद करो
28 नवंबर: तीसरा दिन- प्रियंका गांधी पहली बार संसद पहुंचीं, सांसद की शपथ ली
29 नवंबर: चौथा दिन- 4 दिन में कुल 40 मिनट कार्यवाही चली; विपक्ष ने अडाणी-संभल पर सरकार को घेरा
2 दिसंबर : पांचवां दिन- INDIA ब्लॉक की बैठक में TMC नहीं गई:कहा- कांग्रेस अडाणी मुद्दे पर अटकी
3 दिसंबर : छठा दिन- अखिलेश बोले- चुनाव की वजह से संभल में हिंसा हुई:यह सोची समझी साजिश
4 दिसंबर: सातवां दिन- महिला सांसदों ने प्रियंका गांधी से कहा- जय श्रीराम:प्रियंका बोलीं- जय सियाराम बोलो
5 दिसंबर: आठवां दिन- निशिकांत बोले-विपक्ष सरकार गिराने की कोशिश कर रहा
7 दिसंबर: नौवां दिन- संसद में सिंघवी की सीट से ₹50 हजार कैश मिला
9 दिसंबर: दसवां दिन- राहुल ने मोदी-अडाणी का मुखौटा लगाए सांसदों का इंटरव्यू लिया, पूछा- आपकी पार्टनरशिप कब से चल रही 10 दिसंबर: ग्याहरवां दिन- विपक्ष का धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस: 60 सांसदों का समर्थन