दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 रुपए देगी। इसे महिला सम्मान निधि का नाम दिया गया है। 18 साल की उम्र पूरी करने वाली हर महिला इस स्कीम के दायरे में आएगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को इस स्कीम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि योजना के लिए आज से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। केजरीवाल ने यह भी कहा कि चुनाव बाद महिलाओं को हर महीने मिलने वाली रकम को बढ़ाकर ₹2100 कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने 10 दिसंबर को ऑटो चालकों के लिए 4 ऐलान किए थे 1. ऑटो चालक की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।
2. होली-दीवाली पर वर्दी बनवाने के लिए ढाई-ढाई हजार रुपए देंगे।
3. 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस, 5 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कराया जाएगा।
4. ऑटो चालकों के बच्चों की कोचिंग का पैसा दिया जाएगा। दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP