एक्टर अल्लू अर्जुन को शुक्रवार, 13 दिसंबर को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पुष्पा-2 के प्रीमियर में हुई भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले आरोपी बनाया गया है। उन पर आरोप है कि वह 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में बिना बताए पहुंचे थे। इससे वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी। कई लोग जख्मी हो गए थे। इस घटना के बाद अधिकारियों ने संध्या थिएटर के प्रबंधन, अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन और उनकी टीम ने शोक भी जताया था। साथ ही एक्टर ने मृतक रेवती के परिवार के प्रति संवेदना जताई और उनसे मुलाकात भी की। एक्टर ने 25 लाख रुपए की मदद करने का वादा भी किया था। अल्लू ने कहा था कि वे इस घटना से दुखी हैं। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के समय की 3 फोटोज पुलिस ने अल्लू को उनके घर से हिरासत में लिया, फिर गिरफ्तार किया जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर को बिना बताए संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए आए थे। इसके कारण फैंस अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए उतावले हो गए थे। बड़ी संख्या में फैंस ने उनके साथ थिएटर में दाखिल होने की कोशिश की। इसके चलते थिएटर में भारी भीड़ जमा हो गई थी और फिर लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। भीड़ को कंट्रोल में लाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया था। भीड़ कम होने के बाद सांस घुटने से बेहोश हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इस दौरान अस्पताल में डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया था।
————–
इससे जुड़ी खबर पढ़ें.. अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस:बिना बताए अपनी फिल्म पुष्पा-2 देखने थिएटर पहुंचे थे, भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हैदराबाद में फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ के चलते एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन, थिएटर और सिक्योरिटी एजेंसी पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें..