महाराष्ट्र में 33 कैबिनेट, 6 राज्य मंत्रियों की शपथ:फडणवीस सरकार में 2 डिप्टी CM समेत 42 मंत्री, इनमें 1 मुस्लिम, 4 महिलाएं; 1 सीट खाली

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 23वें दिन रविवार को नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। फडणवीस सरकार में 33 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। CM और 2 डिप्टी CM समेत यह संख्या 42 हो गई। कैबिनेट में कुल 43 मंत्री शपथ ले सकते हैं। एक सीट खाली रखी गई है। फडणवीस सरकार में 19 भाजपा, 11 शिवसेना और 9 NCP कोटे से मंत्री शामिल किए गए हैं। इनमें 4 महिलाओं (3 भाजपा, 1 NCP) और 1 मुस्लिम (NCP) को जगह मिली है। कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री NCP की अदिति तटकरे (36 साल) और सबसे उम्रदराज मंत्री भाजपा के गणेश नाइक (74 साल) हैं। भाजपा के पंकज भोयर (PhD) सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे मंत्री हैं। शिवसेना के भारत गोगावले सबसे कम पढ़े-लिखे (8वीं पास) मंत्री हैं। कैबिनेट में 30-40 साल के 2, 40-50 साल के 12, 50-60 साल के 12 और 60 साल से ज्यादा उम्र के 13 मंत्री शामिल किए गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद CM और डिप्टी CM की प्रेस कॉन्फ्रेंस अब शपथ लेने वाले 33 कैबिनेट मंत्रियों के बारे में पढ़िए… भाजपा के 16 कैबिनेट मंत्री शिवसेना के 9 कैबिनेट मंत्री NCP के 8 कैबिनेट मंत्री 6 राज्य मंत्रियों के बारे में पढ़िए… भाजपा के 3 राज्य मंत्री शिवसेना के 2 राज्य मंत्री NCP का एक राज्य मंत्री नए मंत्रिमंडल से जुड़ी 4 बातें… भाजपा के पास गृह, शिवसेना को हेल्थ और NCP को वित्त विभाग
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भाजपा गृह, राजस्व, हायर एजुकेशन, कानून, ऊर्जा, ग्रामीण विकास अपने पास रखना चाहती है। पार्टी ने शिवसेना को हेल्थ, शहरी विकास, सार्वजनिक कार्य, उद्योग ऑफर किया है। वहीं, NCP को वित्त, योजना, सहयोग, कृषि जैसे विभाग देने की पेशकश की है। गृह और वित्त मंत्रालय को लेकर सहमति न बनने की वजह से कैबिनेट विस्तार में देरी हुई। डिप्टी CM एकनाथ शिंदे गृह और वित्त मंत्रालय पर दावा कर रहे थे, जबकि भाजपा गृह मंत्रालय किसी को नहीं देना चाहती थी। शिंदे सरकार में गृह मंत्रालय तब के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के पास था। इसलिए एकनाथ शिंदे गृह मंत्रालय अपने पास रखना चाहते थे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे