दिन की शुरुआत शुभ हो तो पूरा दिन शुभ रहता है। सुबह को शुभ बनाने के लिए कई परंपराएं पुराने समय से चली आ रही हैं। सुबह जागते ही सबसे पहला पहला प्रणाम अपनी हथेलियों को किया जाता है, इसके बाद दूसरा प्रणाम जमीन पर पैर रखने से पहले भूमि देवी से किया जाता है। जानिए परंपरा से जुड़ी खास बातें और भूमि नमन मंत्र… भूमि नमन क्यों करना चाहिए? भूमि को प्रणाम करने से हमारे स्वभाव में आती है विनम्रता जब हम किसी को झुककर प्रणाम करते हैं तो हमारा अहंकार दूर होता है। भूमि को प्रणाम करने से हमारे मन में विनम्रता के भाव आते हैं और दूसरों के साथ विनम्रता से पेश आने लगते हैं। जब हम भूमि के लिए सम्मान के भाव रखने लगते हैं तो इंसानों के लिए भी हमारे मन में ऐसे ही भाव जागते हैं।