सेंसेक्स 502 अंक नीचे 80,182 के स्तर पर बंद:निफ्टी 137 अंक गिरकर 24,198 पर आया; मीडिया और सरकारी बैंक सबसे ज्यादा गिरे

शेयर बाजार में बुधवार (18 दिसंबर) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 502 अंक गिरकर 80,182 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 137 अंक नीचे 24,198 के स्तर पर बंद हुआ। बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट और 8 में तेजी रही। जबकि, निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में गिरावट और 17 में तेजी देखने को मिली। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी मीडिया में सबसे ज्यादा 2.24%, सरकारी बैंकों के शेयर में 1.92% और निफ्टी मेटल में 1.36% की गिरावट रही। जबकि, हेल्थकेयर, IT और फार्मा सेक्टर में मामूली तेजी रही। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार कल से ओपन हो रहे 5 IPO
शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए 19 दिसंबर को कंपनियों के 5 इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन होंगे। इसमें ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड, DAM कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, ममता मशीनरी लिमिटेड, सनाथन टेक्सटाइल्स लिमिटेड और कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स लिमिटेड शामिल हैं। पांचो IPO के लिए निवेशक 23 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे। 27 दिसंबर को इनके शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें… मंगलवार को 1000 अंक गिरकर बंद हुआ था बाजार
कल यानी मंगलवार (16 दिसंबर) को सेंसेक्स 1,064 अंक की गिरावट के साथ 80,684 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 332 अंक की गिरावट रही, ये 24,336 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE मिडकैप 311 अंक की गिरावट के साथ 47,816 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और 1 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 49 में गिरावट रही, इसके केवल एक शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही। निफ्टी PSU बैंक सबसे ज्यादा 1.88% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा, निफ्टी मेटल, बैंक, ऑटो, फार्मा में भी करीब 2% की गिरावट रही।