हरियाणा-हिमाचल में पारा 0º के करीब:राजस्थान के 5 शहरों में तापमान 4º के नीचे, बर्फ जमी; दिल्ली में टेम्परेचर 5º

देश के उत्तरी राज्यों में तापमान में गिरावट जारी है। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ शहरों में तापमान 0° के करीब रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा मैदानी इलाकों में हरियाणा का हिसार सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 0.8 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं, हिमाचल के भुंतर में तापमान शून्य डिग्री के करीब पहुंच गया। मध्य भारत के राज्यों, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी सर्दी कम नहीं हो रही है। राजस्थान के करौली में तापमान 1.3 डिग्री पहुंच गया। सीकर, झुंझुनूं समेत कई जगहों पर पत्तों में जमी बर्फ देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में राजस्थान के 5 शहरों में रात का पारा 4 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ। माउंट आबू में 2.0°, फतेहपुर 2.2°, संगरिया 3.3°, चूरू 3.5° और करौली में 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के 12 शहरों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे रहा। सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में भी तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां आज तापमान में और गिरावट हो सकती है। सर्दी और कोहरे की 4 तस्वीरें… जम्मू-कश्मीर में झरना जमा
जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में पारा माइनस से नीचे चल रहा है। कई जगहों पर नदियां और झरने जमने लगे हैं। श्रीनगर में तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के ज्यादातर इलाके बर्फ से ढके हैं। कारगिल में तापमान -13.5°C दर्ज किया गया। वहीं, लेह में -11.2°C तापमान दर्ज किया गया। आंध्र में बारिश का अलर्ट
देश के उत्तरी और मध्य भारत के राज्यों में भी ठंडी का असर देखने को मिल रहा है। वहीं, आंध्र में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में सर्दी का असर कम है। यहां फिलहाल कोहरा देखने को मिल रहा है। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम 21 दिसंबर: 5 राज्यों में शीतलहर, आंध्र प्रदेश में बारिश का अनुमान 22 दिसंबर: 2 राज्यों में सीवियर कोल्डवेव का अलर्ट 23 दिसंबर: 3 राज्यों में बारिश होगी, 2 राज्यों में कोहरा राज्यों में मौसम का हाल मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल संभाग में आज कोहरा, अगले चार दिन 2-3° बढ़ेगा टेम्परेचर मध्यप्रदेश में अगले 3-4 दिन तक रात का टेम्प्रेचर 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा। वहीं, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में कोहरा रहेगा। इसके बाद कड़ाके की ठंड का दौर फिर आएगा। इस सप्ताह पूरे प्रदेश में तेज सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। कई शहरों के पारे ने उछाल आया है। हरियाणा: गुरुग्राम-पानीपत समेत 8 जिलों में आज धुंध, हिसार-भिवानी सहित 7 जिलों में शीतलहर हरियाणा के 8 जिलों में आज धुंध छाई रहेगी। मौसम विभाग ने कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह (मेवात) में धुंध का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 3 जगहों पर बर्फबारी होगी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड हिमाचल प्रदेश में 5 दिनों से चल रही शीतलहर के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 23 और 24 दिसंबर को लाहौल स्पीति, चंबा और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…