महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा, फडणवीस के पास गृह मंत्रालय:अजित को फाइनेंस और एक्साइज, शिंदे को अर्बन डेवलपमेंट और हाउसिंग

महाराष्ट्र में कैबिनेट के शपथ ग्रहण के 6 दिन बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मंत्रिमंडल का बंटवारा कर दिया। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्रालय अपने पास रखा है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को शहरी विकास विभाग मिला है। डिप्टी सीएम अजित पवार को फाइनेंस और एक्साइज डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी गई है। गृह मंत्रालय के अलावा फडणवीस ने ऊर्जा, कानून एवं न्यायपलिका, सामान्य प्रशासन विभाग और इंफॉर्मेशन एंड पब्लिसटी डिपार्टमेंट अपने पास रखा है। 15 दिसंबर को नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था। 33 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। महाराष्ट्र सरकार का विभागों का बंटवारा 15 दिसंबर को हुआ था मंत्रिमंडल विस्तार महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 23वें दिन 15 दिसंबर को नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था। फडणवीस सरकार में 33 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। CM और 2 डिप्टी CM समेत यह संख्या 42 हो गई। कैबिनेट में कुल 43 मंत्री शपथ ले सकते हैं। एक सीट खाली रखी गई है। फडणवीस सरकार में 19 भाजपा, 11 शिवसेना और 9 NCP कोटे से मंत्री शामिल किए गए हैं। शिंदे सरकार के 12 मंत्रियों को इसमें जगह नहीं मिली। इनमें 4 भाजपा, 3 शिवसेना, 5 एनसीपी के हैं। 19 नए मंत्री बने। इनमें 9 भाजपा, 8 शिवसेना और 4 एनसीपी के हैं। इसके अलावा सरकार में 4 महिलाएं (3 भाजपा, 1 NCP) और 1 मुस्लिम (NCP) को जगह मिली है। सबसे युवा मंत्री NCP की अदिति तटकरे (36), सबसे उम्रदराज मंत्री भाजपा के गणेश नाइक (74) हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे