पुणे में डंपर ने फुटपाथ पर 9 लोगों को कुचला:2 बच्चों समेत 3 की मौत, देर रात की घटना; ड्राइवर नशे में था, गिरफ्तार

पुणे में रविवार रात करीब 1 बजे एक डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप ये घायल हुए हैं। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से एक की उम्र 1 साल और एक की उम्र 2 साल है। एक्सीडेंट वाघोली के केसनंद फाटा इलाके में हुआ। डंपर चलाने वाला ड्राइवर नशे में था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि फुटपाथ पर करीब 12 मजदूर सो रहे थे। चश्मदीदों ने बताया कि डंपर तेज रफ्तार में था। वह सो रहे लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इसके बाद घायल मजदूर चिल्लाने लगे। हमने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। 2 दिन पहले मुंबई में फुटपाथ पर खेल रहे एक 4 साल के बच्चे को SUV कार चालक ने रौंद दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसके पिता भी मजदूरी करते हैं। सभी मजदूर अमरावती के रहने वाले थे
पुलिस ने बताया कि 22 साल के विशाल विनोद की मौत हो गई। वहीं, जानकी दिनेश पवार (21), रिनिशा विनोद पवार (18), रोशन शशदु भोसले (9), नागेश निवृत्ति पवार (27), दर्शन संजय वैराल (18) और अलीशा विनोद पवार (47) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों को पहले आईनॉक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें ससून अस्पताल भेज दिया गया। ये सभी अमरावती के रहने वाले हैं। ये काम के लिए पुणे आए थे और काम के बाद अब वापस लौट रहे थे। डंपर ड्राइवर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि डंपर बिल्टवेल एंटरप्राइजेज के नाम पर रजिस्टर्ड है। ड्राइवर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद आरोपी डंपर ड्राइवर गजानन शंकर तोत्रे (26) को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ जारी है। 11 अक्टूबर 2024: ऑडी ने डिलीवरी बॉय को कुचला, मौत पुणे के मुंढवा इलाके में ताड़ीगुट्टा के पास एक ऑडी कार ने फूड डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। फिर कार से कुचलकर भाग गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रऊफ अकबर शेख के रूप में हुई। पूरी खबर पढ़ें… 23 जून 2024: NCP विधायक के भतीजे ने कार सवार को टक्कर मारी, मौत
पुणे में NCP विधायक दिलीप मोहिते पाटिल के भतीजे मयूर ने फॉर्च्यूनर कार से बाइक सवार को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। हादसा पुणे-नासिक हाईवे पर एकलाहारे इलाके में हुआ था। मयूर गलत दिशा में कार चला रहा था। मयूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें… 18 मई 2024: नाबालिग ने पोर्श से युवक-युवती को टक्कर मारी, दोनों की मौत पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 18-19 मई की रात 17 साल 8 महीने के नाबालिग आरोपी ने बाइक सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स युवक-युवती को टक्कर मारी थी, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के समय आरोपी नशे में था। वह 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रहा था। पूरी खबर पढ़ें… फुटपाथ पर कुचलने के 2 और मामले 21 दिसंबर: फुटपाथ पर खेल रहे 4 साल के बच्चे को SUV ने रौंदा
मुंबई में 21 दिसंबर को शाम 5 बजे 19 साल के क्रेटा चला रहे एक युवक ने 4 साल के बच्चे को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था। मृतक बच्चे का नाम आरुष किनवाड़े है। पूरी खबर पढ़ें… 8 दिसंबर: बस ने 30 लोगों को कुचला, 4 की मौत
मुंबई के कुर्ला में 8 दिसंबर को BEST बस ने करीब 30 लोगों को कुचल दिया था, जिसमें चार की मौत हो गई और 26 लोग घायल हुए। हादसा कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन रोड पर अंबेडकर नगर में हुआ। बस कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें… देश में 5 साल में सड़क हादसों में 7.77 लाख मौतें, महाराष्ट्र में 66 हजार केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 12 दिसंबर को कहा था कि दुनिया में सड़क हादसों को लेकर सबसे खराब रिकॉर्ड हमारा है। जब भी मैं किसी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में शामिल होने जाता हूं और वहां सड़क हादसों को लेकर बात होती है, तो मैं अपना मुंह छुपाने की कोशिश करता हूं। पूरी खबर पढ़ें…