सेंसेक्स 498 अंक की तेजी के साथ 78,540 पर बंद:निफ्टी भी 165 अंक चढ़ा, BSE स्मॉलकैप में 331 अंक की गिरावट रही

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 23 दिसंबर को सेंसेक्स में 498 अंक की तेजी के साथ 78,540 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 165 अंक की तेजी रही, ये 23,753 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉलकैप 331 अंक गिरकर 54,817 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में तेजी और 18 में गिरावट रही। रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 1.47% की तेजी के साथ बंद हुआ। एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार रहा यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग का IPO आज ओपन हुआ
यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज ओपन हो गया है। निवेशक इस इश्यू के लिए 26 दिसंबर तक बिडिंग कर सकते हैं। 31 दिसंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी टोटल ₹500 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी के मौजूदा निवेशक ₹ 250 करोड़ के 31,84,712 शेयर बेच रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी ₹250 करोड़ के 31,84,712 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार यानी 20 दिसंबर को सेंसेक्स 1176 अंक की गिरावट के साथ 78,041 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 364 अंक की गिरावट रही, ये 23,587 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट थी। जबकि, निफ्टी के 45 शेयरों में गिरावट और केवल 5 में तेजी थी। NSE के सभी सेक्टोरल इंडाइसेज में शुक्रवार को गिरावट थी। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी रियल्टी में 3.84%, निफ्टी बैंक में 2.58%, निफ्टी IT में 2.42% और निफ्टी ऑटो में 2.07% की थी।