दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना ने रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में गंदगी और बदइंतजामी पर सवाल उठाते हुए वीडियो शेयर किया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सोमवार सुबह X पर पोस्ट कर इलाके में साफ-सफाई का काम शुरू होने की जानकारी दी थी। इस पर कटाक्ष करते हुए सोमवार शाम LG ने केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है। LG ने पोस्ट का जिक्र करते हुए लिखा- बेहतर होता कि यह मुस्तैदी किराड़ी, संगम विहार, मुंडका जैसे इलाकों में भी दिखाई जाती। मुझे खुशी होती, अगर उन स्कूलों की तरफ भी ध्यान दिया जाता जहां एक ही कमरे में दो क्लास के बच्चों को बैठना पड़ता है। मोहल्ला क्लीनिक की व्यवस्था ठीक की जाती। उन्होंने लिखा कि पिछले ढाई सालों में मैंने कई बार दिल्लीवासियों की अनेक समस्याओं के बारे में आपको बताया, लेकिन उन मुद्दों पर आज-तक कोई काम नहीं हुआ। यमुना में बढ़ते प्रदूषण के बारे में LG ने लिखा कि इसका जिम्मेवार मैं आपको ठहराऊंगा, क्योंकि आपने ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर यमुना के सफाई कार्य पर रोक लगवाई थी। मैं अनुरोध करता हूं कि आप खुद सड़कों पर निकलें और हालात का जायजा लें। जानिए, LG के वीडियो में क्या था… आतिशी बोली थीं- हर समस्या का समाधान करेंगे
LG ने अपनी पोस्ट में लिखा- लाखों लोगों की बेबसी और दयनीय जीवन फिर से देखना बेहद निराशाजनक और परेशान करने वाला रहा। बुनियादी सुविधाओं की कमी है। नालियों की व्यवस्था नहीं है, संकरी गलियां लगातार गाद और गंदे पानी से भरी रहती हैं। महिलाएं 7-8 दिन में एक बार आने वाले टैंकर से बाल्टियों में पानी ढोने को मजबूर हैं। इसके बाद CM आतिशी उन इलाकों में पहुंचीं और LG का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा- मैं LG का धन्यवाद करूंगी कि उन्होंने समस्या की जानकारी दी। मैं उनसे कहूंगी कि उन्हें दिल्ली में कहीं भी कोई परेशानी दिखे तो वे बताएं, आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली वालों की हर समस्या का समाधान करेगी। केजरीवाल बोले- LG साहब से निवेदन है, हमारी कमियां बताएं
केजरीवाल ने भी LG को धन्यवाद दिया और कहा मेरा LG साहब से निवेदन है कि वे हमें हमारी कमियां बताएं, हम सारी कमियां दूर करेंगे। मुझे याद है वो नांगलोई-मुंडका रोड गए थे। उन्होंने बताया था कि रोड पर गड्ढे हैं। वो सड़क बननी शुरू हो गई है। कुछ दिनों में दिल्ली की CM आतिशी जी उसका उद्घाटन भी करेंगी। ——————————————– दिल्ली की राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… AAP की शिकायत- भाजपा ने वोटर लिस्ट से नाम हटवाए, इनमें दलित-पिछड़े और पूर्वांचल के लोग आम आदमी पार्टी (AAP) के एक प्रतिनिधि मंडल ने 11 दिसंबर को इलेक्शन कमीशन जाकर आरोप लगाया कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाए गए हैं। चुनावों को प्रभावित करने के लिए भाजपा वोटर्स के नाम कटवा रही है। पूरी खबर पढ़ें…