दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन ऑपरेटर अमेरिकन एयरलाइन ने क्रिसमस से एक दिन पहले अपनी सभी उड़ानें रोक दी है। एयरलाइन ने तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ऐसा किया, गड़बड़ी का पता अभी नहीं चल पाया है।न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकन एयरलाइन ने कहा कि हम जल्द से जल्द गड़बड़ी दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। कस्टमर्स की असुविधा के लिए हमें खेद है। आज की अन्य बड़ी खबरें… गुजरात के सूरत में दर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 4 कोट डिरेल हुए, कोई घायल नहीं गुजरात में सूरत में मंगलवार दोपहर 3.32 बजे दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस (19015) पटरी से उतर गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना सूरत के पास किम रेलवे स्टेशन पर हुई। इंजन के पीछे वाले 4 कोच पटरी से उतरे हैं।घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। राहत और बचाव कार्य जारी है। तुर्की के विस्फोटक प्लांट में धमाका, 12 लोगों की गई जान, 4 की हालत गंभीर
तुर्की के उत्तर-पश्चिमी इलाके में मंगलवार को एक विस्फोटक फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके में करीब 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक तुुर्की के आंतरिक मंत्री अली येरिकिया ने जांच का आदेश दिया है। घटनास्थल पर पुलिस की टीम मौजूद है। भूमध्य सागर में डूबा रूसी जहाज, 14 क्रू मेंबर बचाए गए, 2 लापता; इंजम रूम में ब्लास्ट हुआ रूसी मालवाहक जहाज उरसा मेजर मंगलवार को स्पेन और अल्जीरिया के बीच भूमध्यसागर में डूब गया है। फिलहाल जहाज के 16 में से 4 क्रू मेंबर को बचा लिया गया है जबकि 2 गायब हैं। रूसी विदेश मंत्रालय के मुताबिक जहाज के इंजन रूम में ब्लास्ट की वजह से ये हादसा हुआ। हालांकि विस्फोट क्यों हुआ इसका पता अभी नहीं चल पाया है। इस जहाज का निर्माण 2009 में हुआ था। इस जहाज का कंट्रोल ओबोरोनलॉजिस्टिका कंपनी के पास था। CNN के मुताबिक यह जहाज 11 दिसंबर को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग से रवाना हुआ था। यह 2 क्रेन के साथ-साथ आइस ब्रेकर के पुर्जे लेकर रूस के पूर्वी बंदरगाह व्लादिवोस्तोक की ओर जा रहा था। मुंबई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी को बॉस के साथ सोने को कहा, मना करने पर तलाक दिया मुंबई से सटे कल्याण में 43 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी से बॉस के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। जब 28 वर्षीय पत्नी ने मना किया तो पति ने उसे कथित रूप से तीन तलाक दे दिया। कल्याण पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने 15 लाख रुपए दहेज मांगने और मेंटल टॉर्चर करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित पत्नी ने बताया कि जुलाई में एक पार्टी के दौरान उसके पति ने बॉस के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी। पीड़िता ने बताया कि जनवरी में शादी के बाद पता लगा कि उसके पति का पहली पत्नी से तलाक नहीं हुआ है।दिल्ली में ब्राजीलियन नागिरक 21 करोड़ की कोकीन के साथ गिरफ्तार, दिल्ली में IGI एयरपोर्ट पर पकड़ा गया दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर सिक्योरिटी ने 21 करोड़ की कोकीन के साथ ब्राजीलियन नागरिक को गिरफ्तार किया। सिक्योरिटी के मुताबिक युवक के पा से 1.383 KG कोकीन बरामद हुई। X पोस्ट में दिल्ली कस्टम ने कहा- घटना 11 दिसंबर की है। एयरपोर्ट के 3 नम्बर टर्मिनल से लुकास हेनरिक डी ओलिवेरा ब्रिटो को पकड़ा गया है। वो ग्वारुलोस से पेरिस आया और वहां से भारत आया था। केजरीवाल बोले- पूरी दिल्ली में अब 24 घंटे साफ पानी की सप्लाई होगी; चुनाव के पहले छठा ऐलान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले एक और ऐलान किया है। उन्होंने मंगलवार सुबह AAP ऑफिस से ऐलान किया की पूरी दिल्ली में 24 घंटे साफ पानी सप्लाई किया जाएगा। फिलहाल राजेंद्र नगर यह सेवा शुरू कर दी गई है। केजरीवाल 1 महीने में 5 ऐलान कर चुके हैं। इसमें महिलाओं के लिए 2100 रुपए, 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज और दलित बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप देने की घोषणाएं शामिल हैं। मुंबई में सिंगर शान की बिल्डिंग में आग लगी; एक महिला बेहोश, 9 लोगों को बाहर निकाला महाराष्ट्र के मुंबई में एक 15 मंजिला बिल्डिंग के अपार्टमेंट में मंगलवार को आग लग गई। इस बिल्डिंग में गायक शान भी रहते हैं। आग बांद्रा वेस्ट एरिया में स्थित फॉर्च्यून एन्क्लेव बिल्डिंग के छठवें फ्लोर के एक फ्लैट में रात करीब 1 बजे लगी। बिल्डिंग में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला बेहोश मिली, जिसे भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिल्डिंग से 9 लोगों को बचाया गया। हादसे की खबर मिलते ही 4 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती, लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को बुखार आने के बाद मंगलवार को वॉशिंगटन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 78 साल के क्लिंटन लंबे समय बीमारियों से जूझ रहे हैं। उनके डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ एंजेल उरेना ने बताया कि क्लिंटन को जांच और निगरानी के लिए मेडस्टार जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका स्वास्थ्य अच्छा है। क्लिंटन 1993 से 2001 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे हैं। इस साल उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस के लिए प्रचार भी किया था। लंबे समय से सीने में दर्द की शिकायत और सांस लेने में तकलीफ के चलते 2004 में उनकी सर्जरी चार बार बायपास सर्जरी हो चुकी है। हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को नया समन भेजा, थिएटर भगदड़ केस में आज पूछताछ के लिए बुलाया हैदराबाद पुलिस ने सोमवार को अल्लू अर्जुन को एक और समन जारी किया है। अल्लू को मंगलवार सुबह 11 बजे चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में पेश होने का निर्देश दिया गया है। यह समन 4 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत को लेकर उनके खिलाफ दर्ज मामले से जुड़ा है। अल्लू को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। सिटी कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की हिरासत में भेज दिया था। उसी दिन तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें चार हफ्ते सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी। भुवनेश्वर में प्रेशर कुकर गोदाम में लगी आग, 15 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं भुवनेश्वर के सत्य नगर में एक प्रेशर कुकर गोदाम में आग लग गई। फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने में जुटी है। फायर बिग्रेड DIG रमेश माझी ने कहा, आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अभी तक किसी व्यक्ति के घायल होने की खबर भी नहीं मिली है।