जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में मंगलवार शाम आर्मी वैन 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। वैन में 18 जवान सवार थे। घटना पुंछ जिले के मेंढर के बलनोई इलाके की है। जवान नियंत्रण रेखा (LOC) की ओर जा रहे थे। आर्मी ने जवानों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के हैं। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 17 सितंबर की रात सेना का अर्माडा वाहन खाई में गिर गया था। इस घटना में 4 जवान घायल हुए थे। यह घटना पहाड़ी जिले के मंजाकोट इलाके की थी। साल 2023 में लद्दाख में 9 जवानों की मौत हुई थी
लद्दाख में 19 अगस्त को सेना की एक गाड़ी 60 फीट खाई में गिर गई थी, जिसमें 9 जवानों की मौत हो गई थी। सेना के काफिले में पांच गाड़ियां शामिल थीं। जिसमें 34 जवान सवार थे। इस हादसे में एक जवान घायल भी हुआ। लेह के SSP पीडी नित्या ने बताया कि वाहन के ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया। जिससे ट्रक खाई में जा गिरा। 29 अप्रैल 2023 : राजौरी में सेना की एंबुलेंस खाई में गिरी, दो जवानों की मौत 29 अप्रैल 2023 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की एंबुलेंस सड़क से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई थी। वहीं, 2 जवान घायल भी हुए थे। यह हादसा लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास केरी सेक्टर में हुआ था। हादसें में मरने वाले जवानों की पहचान बिहार के हवलदार सुधीर कुमार और राजौरी के परमवीर शर्मा के रूप में हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… 23 दिसंबर 2022 : सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत 23 दिसंबर 2022 में सिक्किम के जेमा में आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया था। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई। आर्मी ने बताया कि वाहन एक मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी की दो वैन और थीं। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल में भर्ती कराया था। पढ़ें पूरी खबर… हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..